{"_id":"5c3a353dbdec22733f67f0ff","slug":"141547318589-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रांची राजधानी एक्सप्रेस से टकराया सांड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रांची राजधानी एक्सप्रेस से टकराया सांड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। कानपुर रेलखंड पर हिरनगांव-फिरोजाबाद रेलवे स्टेशनों के बीच नई दिल्ली रांची राजधानी एक्सप्रेस से एक सांड़ से टकरा गया। सांड़ के टकराने से ट्रेन का काउगार्ड क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेन करीब एक घंटे तक खड़ी रही। क्षतिग्रस्त काउगार्ड को सही करने के बाद ट्रेन को चलाया गया। इस दौरान चार अन्य राजधानियों सहित आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहीं।
घटना शनिवार शाम 6.45 बजे करीब की है। नई दिल्ली से चलकर रांची जाने वाली 12454 रांची राजधानी एक्सप्रेस हिरनगांव-फिरोजाबाद स्टेशनों के बीच पहुंची, तभी रेलट्रैक पर एक भारी भरकम सांड़ पहुंच गया। रेल चालक ने सांड़ को भगाने के लिए हार्ट बजाया, किंतु सांड़ नहीं हटा। रेल चालक ट्रेन को रोक पाता उससे पूर्व ही इंजन से सांड़ टकरा गया। इससे इंजन का काउगार्ड क्षतिग्रस्त हो गया।
रेल चालक ने टूंडला नियंत्रण कक्ष को घटना से अवगत कराया। जानकारी मिलने पर रेल प्रशासन में खलबली मच गई, क्योंकि पीछे ही चार अन्य राजधानियां चल रहीं थीं। रेल चालक ने सहायक रेल चालक व क्रेरिज एंड वेगन कर्मियों की मदद से रेल ट्रैक पर पड़े सांड़ के अवशेषों को हटवाया।
विज्ञापन
साथ ही क्षतिग्रस्त काउगार्ड को सही कराया। करीब एक घंटे बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली राजेंद्र नगर राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहीं।