{"_id":"5bfed398bdec2241b27731ae","slug":"141543426968-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड डायरिया का कहर, दो की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड डायरिया का कहर, दो की गई जान
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में अचानक सर्दी बढ़ती जा रही है। बढ़ती सर्दी बुजुर्गों और बच्चों के लिए आफत बन रही है। अस्थमा के साथ ही बुखार और कोल्ड डायरिया से पीड़ित मरीजों की भी संख्या में अचानक इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल पहुंचे दो और मरीजों की बुखार और कोल्ड डायरिया से पीड़ित होने से मौत हो गई।
पिछले दो दिनों से जिले में बादल छाए हुए हैं। बादल छा जाने के कारण मौसम में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। इसके चलते बुखार, कोल्ड डायरिया और अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ चली है। बुधवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल में कुल 735 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
इनमें 200 से अधिक मरीज, बुखार, कोल्ड डायरिया और निमोनिया से पीड़ित थे। कस्बा बिछवां निवासी 60 वर्षीय जगदीश प्रसाद पिछले एक सप्ताह से बुखार और कोल्ड डायरिया से पीड़ित थे। बुधवार की सुबह परिजन गंभीर हालत में उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव परसादपुर निवासी 62 वर्षीय राजेंद्र सिंह को पिछले 15 दिनों से बुखार आ रहा था। दो दिन से उन्हें कोल्ड डायरिया की शिकायत हो गई थी। बुधवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। ईएमओ ने बताया कि दोंनों ही मरीजों को गंभीर हालत में लाया गया था। परिजनों के अनुसार व बुखार और कोल्ड डायरिया से पीड़ित थे।