{"_id":"5bc76d46bdec2269724a6fee","slug":"141539796294-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर बालक की मौत, हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आकर बालक की मौत, हाईवे जाम
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आकर बालक की मौत, हाईवे जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मिट्टी के कुल्हड़ लेकर साइकिल से शहर जा रहे एक बालक की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। जबकि उसका भाई बाल-बाल बच गया। हादसे में हुई बालक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर रेलवे पुल से आगे जाम लगा दिया। जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीस मिनट बाद भीड़ को समझाते हुए हटवाया।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव असरौली निवासी शैलू (13) पुत्र योगेश अपने बड़े भाई शिवा के साथ साइकिल पर मिट्टी के कुल्हड़ लेकर शहर जा रहा था। साइकिल लेकर वह कोतवाली देहात के रेलवे पुल के पास पहुंचा था। उसी समय ट्रक न उसकी साइकिल को चपेट में ले लिया। इससे शैलू की मौके पर ही ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। जबकि उसका भाई बाल-बाल बच गया। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जिसकी जानकारी जब पुलिस को हुई तो देहात थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाते हुए हाईवे से करीब तीस मिनट बाद जाम को हटवाया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को हिरासत में लेकर चालक की तलाश करनी शुरू कर दी है।