{"_id":"5b97c54c867a557eb167568f","slug":"141536673100-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव उमरीहार में पेड़ के नीचे दबा छात्र, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव उमरीहार में पेड़ के नीचे दबा छात्र, मौत
Updated Tue, 11 Sep 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। गांव उमरीहार निवासी 14 वषीय छात्र स्कूल से घर वापस लौटते समय काट कर गिराए गए पेड़ की चपेट में आ गया। छात्र के ऊपर पेड़ गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर वन विभाग की ओर से ठेकेदार पेड़ों का कटान करा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव उमरीहार निवासी 14 वर्षीय अरुण कुमार कस्बा स्थित जूनियर हाईस्कूल में कक्षा छह का छात्र था। मंगलवार की दोपहर करीब 12:30 बजे वह स्कूल से घर वापस लौट रहा था। जब वह छाछ तिराहा के पास पहुंचा, तभी एक यूकेलिप्टिस का पेड़ उस पर गिर गया। नीचे दबने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि स्थान पर वन विभाग का ठेकेदार पेड़ों की कटाई का काम कर रहा था। जानकारी होने के बाद मृतक के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के ताऊ जवाहर लाल ने घटना की तहरीर थाने में दी।
ठेकेदार ने मृतक परिजनों को दी धनराशि
गांव उमरीहार निवासी छात्र की पेड़ के नीचे दबकर मौत के बाद आनन-फानन में ठेकेदार पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने के लिए पहुंच गया। ग्रामीणों के अनुसार सहायता राशि देने के बाद मामले को रफा दफा किया गया। पहले परिजन ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। दोनों पक्ष के बीच समझौता के बाद मामले को एक हादसा होना दर्शाया गया है।
विज्ञापन
लकड़ी बीनने गया था किशोर
पेड़ के नीचे दबने से जिस 14 वर्षीय किशोर की मौत हुई है। चर्चा है कि वह घटनास्थल के पास लकड़ियां बीनने के लिए गया हुआ था। इस दौरान ही उस पर पेड़ गिरा और उसकी मौत हो गई।