{"_id":"5b8c216442c79252c6583e67","slug":"141535910244-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर गूंजेगी बधाई, आज जन्मेंगे कन्हाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर गूंजेगी बधाई, आज जन्मेंगे कन्हाई
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सारा जनपद तैयार है। जनपद के लोगों ने अपने घरों तथा मंदिरों में जन्माष्टमी मनाने के लिए तैयारियां की हैं। बाजारों में कान्हा के आभूषणों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ देखी गई। रविवार को सुबह से ही बाजारों में कान्हा के जन्म दिवस की तैयारियों को लेकर लोगों की भीड़ देखी गई।
बाजार में पहुंचे लोगों ने पालना, बांसुरी, आभूषण आदि की खरीदारी की। इसके अतिरिक्त लोगों ने अपने घरों में झांकियां सजाने के लिए गुब्बारे, बंदनबारी आदि की भी खरीदारी की। बच्चों में जन्माष्टमी को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बच्चों ने घरों में झांकियां सजाने की तैयारी की है।
30 से 50 रुपये में बिका एक खीरा
जन्माष्टमी के दिन नार सहित खीरा खरीदने वालों की भीड़ रही। इस दौरान खीरा की कीमत जहां सुबह 30 रुपये से शुरू हुई और शाम होते-होते एक खीरा की कीमत 50 रुपये तक पहुंच गई।
विज्ञापन
फलों के भी बढ़े भाव
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर फलों का बाजार भी गर्म रहा। जिस केले को अभी तक 30 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बेचा जाता था, रविवार की शाम उसकी कीमत 40 रुपये प्रति किलो पहुंच गई। इसके साथ ही सिंघाड़े, कूटू तथा अन्य व्रत के सामान भी अन्य दिनों की अपेक्षा दो से पांच रुपये महंगा बेचा गया।
कुछ लोगों ने रविवार को भी रखा व्रत
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जनपद के कुछ हिस्सों में रविवार को भी मनाई गई। इस दौरान लोगों ने व्रत रखा। लोग मंदिरों तथा घरों में सजाई गई झांकियों का आनंद लेते रहे। रात 12 बजे इन लोगों ने अपना व्रत तोड़ा और भगवान कन्हैया की आरती उतारी। हालांकि ऐसे लोगों का कहना है कि वह सोमवार को भी व्रत रखकर जन्माष्टमी मनाएंगे।