फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   तमंचा के बल पर महिलाओं को लूटा

तमंचा के बल पर महिलाओं को लूटा

Wed, 22 Aug 2018 11:51 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
तमंचा के बल पर महिलाओं को लूटा
कटरा समान(मैनपुरी)। रक्षाबंधन को लेकर बाजार से खरीदारी कर लौट रहीं नवविवाहिताओं के साथ बाइक सवार युवकों ने लूट की। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन



पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है। कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव खुरतनियां निवासी प्रमोद जाटव की भतीजी अंजली और कोमिल रक्षाबंधन पर मायके आई हुई हैं।
विज्ञापन



मंगलवार को दोनों चाचा के साथ कटरा समान बाजार करने के लिए गई थीं। प्रमोद के अनुसार बाजार करने के बाद वह बाइक से दोनों भतीजियों के साथ घर लौट रहे थे।


मैनपुरी रोड पर बंबे से सौ मीटर आगे दो बाइकों पर सवार होकर आए चार युवकों ने उन्हें रोक लिया। बाइक रुकते ही एक युवक ने उनकी गाड़ी की चाबी निकाल ली और तमंचा उसकी कनपटी पर लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद अन्य युवकों ने कोमिल से सोने की झुमकी, जंजीर, दो अंगूठी और पायल व अंजली के पास से झुमकी, मंगलसूत्र व मोबाइल लूट लिया। पीड़ित के अनुसार वारदात के बाद वह सीधे कुर्रा थाने पहुंचा और तहरीर दी।



कुर्रा पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल किशनी थाना क्षेत्र का निकला। पीड़ित ने बताया कि कुर्रा पुलिस ने मौके पर किशनी थाना पुलिस को बुलाया और तहरीर भी किशनी पुलिस को सौंप दी।


किशनी थाना पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बुधवार को भी जब पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो उसने पूरे मामले की जानकारी पत्रकारों को दी।


वहीं थानाध्यक्ष किशनी केके तिवारी का कहना है कि गुरुवार को पीड़ित के गांव जाकर मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


लूट की सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल किशनी थाना क्षेत्र का होने पर इलाकाई पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया गया था।
-राजेश पाल सिंह, थानाध्यक्ष कुर्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed