{"_id":"5b12d3564f1c1bab6e8b5d98","slug":"141527960406-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली/औंछा। मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर घायल को सैफई रेफर किया गया है। हादसे औंछा और कुरावली क्षेत्र में हुए।
थाना कुरावली क्षेत्र के गांव लखौरा निवासी 38 वर्षीय राजेंद्र सिंह गांव के पास ही जीटी रोड पर परचून व मिठाई की दुकान किए हुए था। शुक्रवार की रात को वह दुकान बंद कर पैदल ही घर वापस जा रहा था।
तभी गांव के पास ट्रक की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पसलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
जानकारी होने के बाद परिजन भी आ गए। वहीं, थाना औंछा क्षेत्र के गांव उसनीधा निवासी 30 वर्षीय संतोष कुमार शनिवार की सुबह शहर किसी काम से आया था। उसके साथ बाइक पर साथी सुखवीर भी था।
करीब 10 बजे दोनों जब बाइक से गांव लौट रहे थे, तभी थाना क्षेत्र में कस्बा ज्योंति के पास पीछे से आ रही डग्गामार बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे संतोष की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया।
वहीं प्राथमिक उपचार के बाद सुखवीर को सैफई रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी होने के बाद रोते बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया।