{"_id":"6a9475b3791e2cf0cf00aa36","slug":"drivers-body-found-by-the-canal-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-165741-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: वाहन चालक का नहर किनारे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: वाहन चालक का नहर किनारे मिला शव
विज्ञापन
फोटो40 प्रवीण का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दन्नाहार। करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला मदारी निवासी 36 वर्षीय प्रवीण दुबे का शव रविवार सुबह गांगसी नहर के पास मिला। एक साल में पहले गर्भवती पत्नी का साथ छूटा और महज 15 दिन पहले 8 साल की बेटी भी बीमारी से जिंदगी की जंग हार गई। दोहरे दुख के दर्द को प्रवीण सहन नहीं कर सका और शराब का सहारा लिया।
रविवार सुबह कुछ ग्रामीण जब गांगसी नहर के पास से गुजर रहे थे, तभी सड़क किनारे खड़ी पिकअप और पास में पड़े शव को देख ठिठक गए। ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पिकअप की तलाशी में मोबाइल फोन मिला, जिससे मृतक के परिजन से संपर्क कर किया गया। शव की पहचान प्रवीण दुबे के रूप में की। शव के पास से गेहूं में रखने वाली सल्फास की खाली पुड़िया बरामद हुई हैं। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मौके से सल्फास मिला है। पत्नी व बच्चे की मौत के बाद प्रवीण अवसादग्रस्त था। प्रथम दृष्ट्या घटना खुदकुशी की है फिर भी मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
फोन पर कहा था, अब सब खत्म होने वाला है
प्रवीण ने शनिवार रात लगभग 9 बजे गांव के एक युवक को फोन किया था। उसने कहा था कि अब उसके जीवन का अंत होने वाला है। युवक ने नशे में होने के कारण उसकी बात को संजीदगी से नहीं लिया और आम बात समझकर टाल दिया।
विज्ञापन