फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   आन की खातिर पुत्री का घोंट दिया गला

आन की खातिर पुत्री का घोंट दिया गला

Mon, 16 Apr 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
आन की खातिर पुत्री का घोंट दिया  गला
फिरोजाबाद/जसराना। थाना क्षेत्र के गांव चनारी में किशोरी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए किशोरी के पिता को ही जेल भेज दिया। आन की खातिर पिता ने किशोरी का गला दबाकर हत्या कर दी। मामले को घुमाने के लिए मारकर खेत पर चला गया।
विज्ञापन


थाना जसराना के गांव चनारी में 13 अप्रैल को किशोरी काजल पुत्री विनोद कुमार का शव उसके घर से बरामद हुआ था। पिता ने गांव के दो युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। वहीं पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पुलिस का पूरा ध्यान युवकों के बजाय किशोरी के पिता पर आ गया। किशोरी के पिता को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। पहले तो पुलिस को गुमराह करता रहा बाद में सख्ती करने पर उसे सब कुछ बता दिया। पुलिस को उसने बताया कि उसकी पुत्री के गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन


इसके कारण वो घर से दो बार भाग चुकी थी। पुत्री के बार-बार भागने से उसकी गांव एवं समाज के साथ रिश्तेदारी में बदनामी हो रही थी। उसने पुत्री को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वो युवक के साथ भागकर शादी करने पर अड़ी थी। गुस्सा में आकर उसने डंडे से गला दबाकर हत्या कर दी। मामले को घुमाने के लिए खेत पर चला गया। थाना प्रभारी निरीक्षक ऊदल सिंह ने कहा कि मामले का खुलासा करते हुए पिता को उसकी पुत्री की हत्या करने के आरोप में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसराना के चनारी में काजल पुत्री विनोद कुमार की हत्या के पीएम रिपोर्ट एवं उच्चाधिकारियों के निर्देश पर हुई फोरेंसिक जांच ने मामले के खुलासे में अहम भूमिका अदा की है। पीएम पिोर्ट में हत्या का समय जहां तीन बजे आया था। वहीं फोरेंसिक जॉच में मिले डंडे पर आरोपी के निशान मिले हैं। तीन बजे आरोपी घर पर था। पुलिस की माने तो उसके सिवाय हत्या कोई कैसे कर सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed