{"_id":"5a662c3b4f1c1b80268b5d5e","slug":"141516645435-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नेडा से ही सोलर लाइटें लगवा सकेंगे प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नेडा से ही सोलर लाइटें लगवा सकेंगे प्रधान
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। देहात में अब प्रधान सोलर लाइट लगाने में गड़बड़ी नहीं कर पाएंगे। निजी कंपनियों से लगाई जा रही सोलर लाइटों में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने नए नियम जारी किए हैं। अब प्रधान केवल नेडा गैर ऊर्जा विकास अभिकरण के जरिए सोलर लाइटें लगवा सकेंगे।
पूर्व सरकार ने गांव में सोलर लाइटें लगवाने की योजना शुरू की थी। इसकी जिम्मेदारी नेडा विभाग को सौंपी थी। इसके लिए एक लाइट की कीमत एजेंसी से 23500 रुपये तय की गई। इसमें 7100 रुपये सरकार की ओर से दिया जाना था, बाकी का भुगतान अन्य निधि से होना था लेकिन जब ग्राम प्रधानों के लाइट लगवाने में फर्जीवाड़ा होने लगा।
प्रधानों ने नेडा विभाग की जगह निजी कंपनियों की सोलर लाइटें लगवाना शुरू कर दी। जो छह महीने में ही खराब हो गई। नए आदेशों के अनुसार प्रधानों को अब नेडा विभाग से ही लाइटों को लगवाना पड़ेगा। प्रधानों के अलावा अन्य विभागों में भी यही नियम लागू होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा लाइट खराब होने के बाद कोई भी पार्ट खराब होने के बाद निजी कंपनी से नहीं लगवा सकेंगे। इसके लिए भी यूपी नेडा विभाग से संपर्क करना होगा।
नए निर्देश मिलने के बाद लाइटों में हो रहा फर्जीवाड़ा कम हो जाएगा। पहले प्रधान निजी कंपनियों से लाइटें लेकर लगा लेते थे। जो कुछ ही महीनों में खराब हो जाती थी।
- संजय वर्मा, पीओ, नेडा