{"_id":"5a43b1934f1c1b74698c449a","slug":"141514385811-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत से बड़ी कोई दौलत नहीं, मार्निंग वॉक कीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत से बड़ी कोई दौलत नहीं, मार्निंग वॉक कीजिए
Updated Wed, 27 Dec 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
yoga
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सेहत से बड़ी कोई दौलत नहीं होती। अगर सेहतमंद रहना है तो संकल्प कीजिए कि हर रोज मार्निंग वॉक करेंगे। योगा के साथ सुबह की शुरुआत होगी। अमर उजाला अपने शहर के लोगों को जागरूक करने के लिए मुहिम चला रहा है। आप भी जुड़िए और नए साल का आगाज सेहतमंद सुबह के साथ कीजिए।
अमर उजाला की मुहिम मार्निग वॉक का बड़ा असर नजर आने लगा है। मोहल्ले और कालोनियों में मार्निंग वॉक शुरू हो गई है। पार्क में योगा क्लास चल रही हैं। सभी संगठन मीटिंग करके तैयारियां कर रहे हैं। बुधवार को महाराजा अग्रसेन कन्या इंटर कालेज में योगा कराया गया। छात्राओं ने पीटी की। प्रधानाचार्य अनीता आचार्य, शिक्षिका सारिका, नमिता, नीति, माधुरी, कामिनी, नीलम, पूजा और सुनीता ने बच्चों को योग के बारे में बताया। वहीं रीयल पब्लिक स्कूल में भी बच्चों को योग का पाठ पढ़ाया गया। प्रबंधक पुनीत प्रजापति मौजूद रहे। वहीं महर्षि दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी योगा की क्लास चली।
प्रबंधक अशोक आर्य ने कहा कि सेहत से बड़ी कोई दूसरी दौलत नहीं होती है। राधामाधव इंटर कालेज बाकलपुर में भी बच्चों को एक्सरसाइज कराई गई। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ गोवर्धन इकाई के अध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने सभी शिक्षकों से मार्निंग वॉक पर पहुंचने को कहा है। वहीं ब्रज भूमि डिग्री कालेज सलेमपुर रोड महोली में भी योग हुआ। श्रीराधाश्रय चैरिटेबल ट्रस्ट मथुरा भी आयोजन में शामिल होगा। वहीं मथुरा-वृंदावन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने बड़ी संख्या में लोगों से अपील की है। आरबी चौधरी ठाकुर महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि लोग इस आयोजन में पूरे जोश के साथ शामिल होंगे। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई चंपा अग्रवाल कालेज के शिक्षक अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।
विज्ञापन
मार्निंग वॉक-31 दिसंबर को
स्थान-टैंक चौराहे से होलीगेट तक
समय- सुबह-8:30