{"_id":"5a37cbad4f1c1ba7678c25e4","slug":"141513606061-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर दी जान
Updated Mon, 18 Dec 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। नगर के गौरानगर कालोनी निवासी एक ई रिक्शा चालक राकेश ने सोमवार सुबह अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पत्नी ने मौत का कारण पति की मानसिक बीमारी को बताया है।
मृतक राकेश की पत्नी भारती सुबह चामुंडा मंदिर गई थी और बेटी स्कूल। भारती ने बताया कि जब वह घर लौटकर आई तो कमरे में राकेश फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। लोगों के सहयोग से उतारकर स्थानीय चिकित्सक को बुलाया गया जिसने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका पति राकेश 8-10 माह से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह राकेश का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। लोग राकेश की मौत को संदिग्ध बता रहे हैं।