फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   तीन मंजिला बनेगी नगर निगम की नई बिल्डिंग

तीन मंजिला बनेगी नगर निगम की नई बिल्डिंग

Sun, 17 Dec 2017 11:05 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
तीन मंजिला बनेगी नगर निगम की नई बिल्डिंग
फिरोजाबाद। नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों के लिए तीन मंजिला बिल्डिंग का निर्माण होगा। बिल्डिंग में महिला और पुरुष पार्षदों के बैठने के लिए अलग हॉल बनेंगे। अफसरों के कक्ष भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


नगर निगम बनने के बाद पहली बार चुनाव हुआ है। महापौर नूतन राठौर के साथ शहर के सभी वार्डों 70 पार्षद चुनकर नगर निगम पहुंचे हैं। महापौर के बैठने के लिए कक्ष तैयार हो गया था, लेकिन नवनिर्वाचित पार्षदों के बैठने का अभीतक कोई इंतजाम नहीं हुआ है। निकाय चुनाव आचार संहिता लागू होने से नई बिल्डिंग का कार्य अधर में लटका था।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण के बाद नगर निगम प्रशासन ने नई बिल्डिंग के निर्माण की कवायद तेज कर दी है। नई बिल्डिंग तीन मंजिला बनाने का योजना है। इस बिल्डिंग में 70 पार्षदों के बैठने के लिए हॉल का निर्माण होगा। जहां महिला और पुरुष पार्षदों के लिए अलग हॉल होंगे। हॉल के अंदर ही अटैच टॉयलेट की व्यवस्था होगी। प्रदेश के अन्य नगर निगमों की तरह नई बिल्डिंग पर तिरंगा झंडा लहराता नजर
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम बनने के बाद पहले बोर्ड का गठन हुआ है। बोर्ड में वार्डों से चुनकर आए पार्षदों के साथ महापौर सदन में शहर के विकास के लिए करोड़ों रुपये के प्रस्ताव पास कराए जाएंगे। अत: नगर निगम प्रशासन द्वारा जीवाराम हॉल में सदन बनाने का प्रस्ताव फाइनल हो चुका है। खाली होने के बाद हॉल का नए सिरे से जीर्णोद्वार होगा। एक्सईएन एसपी मिश्रा ने बताया कि जीवाराम हॉल में सदन बनाने के लिए करीब 70 से 80 लाख का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। मंडलायुक्त की स्वीकृति के बाद हॉल में सीलिंग फॉल, आकर्षक लाइट, दरवाजे लगेंगे। हॉल में तीन साइड से गैलरी बनाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed