फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   प्रशासन ने बांटे कंबल, जलवाए अलाव

प्रशासन ने बांटे कंबल, जलवाए अलाव

Sat, 16 Dec 2017 11:16 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने बांटे कंबल, जलवाए अलाव
कंबल - फोटो : अमर उजाला
कासगंज/सहावर/पटियाली/सोरों। ठंड के तेवर बढ़े हुए हैं। शीत लहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रहा। ऐसे में निर्धनों एवं बेसहारा लोगों की मुश्किल बढ़ी हुई हैं। इन लोगों को राहत पहुंचाने के लिए तीनों तहसीलों में प्रशासन ने शुक्रवार की रात्रि में कंबलों का वितरण किया और लोगों को ठंड से बचाव के लिए अलाव जलवाए।
विज्ञापन



कासगंज तहसील में अपर जिलाधिकारी न्यायिक मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी राजस्व राकेश कुमार एवं उपजिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप ने विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। चौराहों एवं दुकानों के बाहर सो रहे निर्धनों को ठंड से बचाने को कंबलों का वितरण किया। वहीं बस स्टेंड व माल गोदाम चौराहा आदि पर अलाव को जलवाया।
विज्ञापन


सहावर में तहसील प्रशासन और नगर पंचायत ने कस्बा के रेलवे स्टेशन रोड, मेन चौराहा, सोरो स्टेंड, स्टेट बैंक चौराहा, बोंदर रोड चौराहा आदि स्थानों पर अलाव जलवाए। उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार ने निर्धनों को कंबलों का वितरण किया। कंबलों को पाकर उनके चेहरे खुल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंजडुंडवारा में नगरपालिका परिषद ने एक दर्जन से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाऐ। अलाव से गरीब लोगों को राहत मिली है। चेयरमेन संजीव महाजन ने कहा कि निर्धनों को ठंड से दिक्कतें नहीं होने दी जाएंगी। अधिशाषी अधिकारी निहाल सिंह ने बताया कि एटा रोड बस स्टैंड बाग पंचायती, रेलवे रोड, कादरगंज रोड आदि स्थानों पर अलाव जलवाये गए हैं।

पटियाली में उपजिलाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने कई गांव का दौरा किया। बेसाहराओं गरीब लोगों को सर्दी से बचने के लिए कंवल दिये। ग्राम नरदोली हंसी नगरा मुजखेड़ा अदि गांव में पहुंच कर बेसहराओं को कंवल वितरित किए। उन्होंने लेखपालों को निर्देश दिए किए गांवों में पात्रों की सूची तैयार कर कार्यालय को भेजे। इस दौरान राजस्व निरीक्षक जगदीश प्रशाद क्षेत्री लेखपाल मानपाल सिंह अदि लोग मौजूद रहे। वहीं मेन चौराहे पर अलाव भी जलवाया गया, जिससे रात्रि में गुजरने वाले लोग ठंड से राहत पा सकें।


सोरों में तहसील प्रशासन द्वारा बसस्टेंड व हरि की पैड़ी के समीप ठंड से कांपते बेसहारों को कंबल वितरित किए गये। इस अवसर पर तहसीलदार, काूननगो व लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed