फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शीतलहर से गिरा पारा, अलाव बना सहारा

शीतलहर से गिरा पारा, अलाव बना सहारा

Wed, 13 Dec 2017 11:18 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
शीतलहर से गिरा पारा, अलाव बना सहारा
मैनपुरी। उत्तर भारत में पड़ रही बर्फबारी का असर बुधवार को जिले में दिखने को मिला। यहां सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। स्कूल जाने के लिए घर से निकलते बच्चे ठिठुरते हुए पहुंचे। वहीं, जगह-जगह अलाव तापकर गर्मी पाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


नवंबर सूखा बीतने के बाद दिसंबर के दूसरे सप्ताह में लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। अचानक मौसम बिगड़ने से लोग देरी से घरों के बाहर निकले। कोहरे के कारण रात में ही पास का दिखना बंद हो गया था। सुबह होते-होते शहरी क्षेत्र को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


घने कोहरे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। राह चलने वाले लोगों को दिन में भी थोड़ी दूरी का भी दिखाई नहीं दे रहा था। सबसे ज्यादा परेशानी का सामना दफ्तर जाने वाले लोगों को करना पड़ा। दोपहर 12 बजे के बाद मौसम खुलता हुआ नजर आया। कोहरा तो कम हुआ लेकिन सर्दी का प्रकोप कम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को अचानक कोहरा पड़ने और शीतलहर चलने के कारण स्कूल जाने वालों को बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान बच्चे कपकपातें होंठो के साथ स्कूल पहुंचे। कई अभिभावकों ने शीतलहर को देखते हुए अपने बच्चों को स्कूल नहीं जाने दिया।

सर्दी से बचने के लिए शहर से लेकर देहात तक लोगों ने अलाव का सहारा लिया। इस दौरान सर्दी से बचने के लिए इंसारन ही नहीं जानवर भी आग से अपने शरीर को गर्म करते हुए दिखाई दिए।


सर्दी को बढ़ता देख शहर के क्रिश्चियन मैदान में गर्म कपड़ों का बाजार भी गर्माने लगा है। बुधवार को अचानक बढ़ी सर्दी से मैदान में सजी दुकानों पर लोगों की भीड़ भी काफी उमड़ी। इसे कारण दुकानदारों में खुशी का माहौल रहा।

वहीं, कोहरे के कारण साफ दिखाई नहीं देने के कारण वाहनों ने लाइट जला रखीं थीं। साथ ही धीमी गति से चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed