फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चिरावली में ग्राम प्रधान चुनाव की दोबारा होगी मतगणना

चिरावली में ग्राम प्रधान चुनाव की दोबारा होगी मतगणना

Thu, 07 Dec 2017 11:34 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
चिरावली में ग्राम प्रधान चुनाव की दोबारा होगी मतगणना
जसराना। 2015 में हुए प्रधानी के चुनाव की मतगणना दोबारा कराई जाएगी। मतगणना 26 दिसंबर को जिला स्तरीय अधिकारियों के समझ एसडीएम न्यायालय में होगी। पीड़ित पक्ष ने एसडीएम कोर्ट में वाद दायर कर पुनर्मतगणना की मांग की थी। गुरुवार को एसडीएम ने आदेश करते हुए पुनमतगणना कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


2015 में ग्राम प्रधान चुनाव के लिए ब्लॉक हाथवंत में 28 नवंबर 2015 को मतदान हुआ था। चिरावली ग्राम पंचायत में वोट डाले गए थे। मतदान के बाद 13 दिसंबर 2015 को हुई मतगणना में किशनपाल से दो मत अधिक पाकर पुरुषोत्तम कुमार प्रधान चुने गए। मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए किशनपाल पक्ष के लोगों ने मतगणना स्थल पर जमकर हंगामा करते हुए पुनर्मतगणना की मांग की थी।
विज्ञापन


लेकिन चुनाव अधिकारियों ने पीड़ित पक्ष की मांग खारिज करते हुए चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी थी। चुनाव आयोग के निर्णय से नाखुश किशनपाल ने 6 जनवरी 2016 को एसडीएम जसराना की न्यायालय में पुर्नमतगणना कराने के लिए वाद दायर कर दिया। वाद में मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए पुनर्मतगणना कराने की मांग की थी। एसडीएम के यहां वाद दायर होने पर प्रधान पक्ष सक्त्रिस्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान ने वाद के विरोध में जिलाधिकारी, जिला जज के साथ माननीय उच्च न्यायालय में वाद के खिलाफ अपील की, लेकिन अपील खारिज हो गई। ंकिशनपाल ने दो फरवरी 2016 को उच्च न्यायालय में अर्जी देकर वाद के शीघ्र निस्तारण की अपील की। उच्च न्यायालय ने अर्जी स्वीकार कर वाद छह माह में निस्तारित करने के आदेश एसडीएम जसराना को दिए।


एसडीएम जसराना ने दोनों पक्षों को सुनते हुए अपना फैसला सुनाया। फैसले में एसडीएम ने कहा कि चिरावली की पुनर्मतगणना 26 दिसंबर को एसडीएम कोर्ट में होगी। जिला पंचायत राज अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी हाथवंत चुनाव कार्यालय से मतपत्र लाकर बाल विकास अधिकारी फिरोजाबाद एवं तहसीलदार जसराना के समक्ष मतगणना का संपन्न कराएंगे। चिरावली के प्रधान पुरुषोत्तम ने फैसले को साजिश बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed