फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   टीबी रोगी रेफर करने पर प्राइवेट डॉक्टरों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

टीबी रोगी रेफर करने पर प्राइवेट डॉक्टरों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Tue, 05 Dec 2017 08:04 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
टीबी रोगी रेफर करने पर प्राइवेट डॉक्टरों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
डेमो - फोटो : डेमो फोटो
मथुरा। पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री द्वारा 2025 तक इस बीमारी को खत्म करने के लिए की गई पहल और इसके अंतर्गत उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी गई। कहा कि निजी चिकित्सकों को मरीज रेफर करने पर प्रोत्साहित राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


आरएनटीसीपी कार्यक्रम सलाहकार डॉ. संदीप चौहान ने आईएमए के सदस्यों को बताया कि टीबी के चिन्हित रोगियों की सूचना जिला क्षय रोग अधिकारी मथुरा को निर्धारित प्रारूप पर देनी होगी। जिला क्षय रोग केंद्र पर मशीन द्वारा बलगम जांच की सुविधा उपलब्ध है। इससे सिर्फ दो घंटे में पता चल जाता है कि रोगी टीबी से ग्रसित है अथवा नहीं। उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया। वरिष्ठ हड्डी रोगी विशेषज्ञ डॉ. एसके बर्मन ने कहा कि पूर्व में स्मॉल पाक्स व पोलियो से सभी ने आपसी सहयोग से भारत को इन जटिल बीमारियों से मुक्त किया।
विज्ञापन


जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रवींद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार की मंशा 2025 तक क्षय रोग का उन्मूलन करना है। आईएमए अध्यक्ष डॉ. मुकेश जैन ने सभी सदस्यों से देश को क्षय रोग से मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की। संचालन आईएमए सचिव डॉ. आशीष गोपाल ने किया। इस दौरान डा. अमिताभ पांडेय, सतीश चंद्र, शिव कुमार, आलोक तिवारी, नवल किशोर, अखिलेश दीक्षित, बिहारी लाल, हिमांशु सेठी, बांके बिहारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed