{"_id":"5a1073654f1c1bb6678bc8d7","slug":"141511027557-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने निर्दलीय प्रत्याशी को किया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने निर्दलीय प्रत्याशी को किया समर्थन
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
सपा सांसद व अन्य नेता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल (मैनपुरी)। नगर पंचायत करहल के चुनावी घमासान में शनिवार की देर शाम उस समय दिलचस्प मोड़ आ गया जब सपा ने अचानक निर्दलीय उम्म्ीदवार को समर्थन दे दिया। इतना ही अधिकृत उम्मीदवार से चुनाव मैदान से हटने को कहा गया है। इसकी घोषणा खुद सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने पत्रकार वार्ता में दी।
सपा ने अध्यक्ष पद के लिए निकहत परवीन को प्रत्याशी बनाया था। पूर्व चेयरमैन अब्दुल नईम ने बगवात करके अपनी पत्नी फरजाना बेगम का निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन करा दिया था। दोनों प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे थे।
इसी बीच शनिवार की देर शाम सांसद तेज प्रताप सिंह यादव ने पूर्व राज्यमंत्री सुभाष चंद्र यादव के आवास पर प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा पूर्व घोषित सपा प्रत्याशी निकहत परवीन को चुनाव मैदान से हट जाने का निर्देश दिया गया है। पार्टी ने फरजाना बेगम को अपना सर्मथन दे दिया है।
विज्ञापन
दावा किया कि पार्टी हाईकमान ने करहल नगर पंचायत अध्यक्ष चुनाव की सारी स्थितियों का आकलन करने के बाद फैसला किया है। प्रेस वार्ता में विधायक सोवरन सिंह यादव, एमएलसी अरविंद प्रताप सिंह, पूर्व विधायक अनिल यादव, जिला पंचायत सदस्य राहुल यादव, नीरज यादव आदि मौजूद थे।
इस संबंध में जानकारी करनेे पर निकहत परवीन के पति चुन्ना का कहना है अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है।