{"_id":"5a0f21e54f1c1b87698bc10c","slug":"141510941157-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के बकाए पर न जिी नलकूपों के कनेक्\nशन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों के बकाए पर न जिी नलकूपों के कनेक् शन काटे
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विद्युत विभाग ने शुक्रवार को निजी नलकूप कनेक्शन धारकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान विभाग ने लाखों रुपये के बकाएदार 37 निजी नलकूपों के कनेक्शन काट दिए गए।
ग्रामीण विद्युत वितरण खंड के एक्सईएन दुर्गा प्रसाद के निर्देशन में बड़े बकाएदार एवं निजी नलकूप उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चला। विद्युत विभाग की टीमें सुबह से शाम तक बड़े बकाएदारों को खोजती रहीं। मौसम में ठंडक होने के बावजूद खेत खलिहानों में टीमें दौड़ती नजर आईं।
विद्युत विभाग की टीमों ने गांव मोहम्मदाबाद, छितरई, निजामपुर, पमारी, नगला पुन्नू, प्रतापपुर, अलावलपुर सहित कई गांवों में दस्तक देकर 37 निजी नलकूप उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। इन पर विभाग का करीब 20 लाख रुपया बकाया है।
विज्ञापन
एक्सईएन ने ग्रामीण और निजी नलकूप उपभोक्ताओं से अपील की है कि कनेक्शन कटने की परेशानी से बचने को जल्द बकाया बिल जमा कर दें। अन्यथा कनेक्शन काटने के साथ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। टीम में अवर अभियंता धर्मेंद्र राजपूत, देवेंद्र नरायन के अलावा लाइनमैन, डिस्कनेक्शन कर्मचारी शामिल थे।