{"_id":"5a033ff44f1c1b156b8b48e0","slug":"141510162420-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने माधुरी गुप्ता को बनाया प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने माधुरी गुप्ता को बनाया प्रत्याशी
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
माधुरी गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। नगर निकाय चुनाव के लिए बुधवार देर रात कांग्रेस ने एटा नगर पालिका की प्रत्याशी का एलान कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के निर्देश पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रमोद गुप्ता की पत्नी माधुरी गुप्ता को एटा नगर पालिका परिषद में प्रत्याशी बनाया है।
जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर ने बताया कि माधुरी गुप्ता को पार्टी पूरी दमखम से चुनाव लड़ाएगी। बता दें कि माधुरी गुप्ता पहले दो बार चुनाव में प्रत्याशी रह चुकी हैं। दोनों बार उनको दूसरे और तीसरे स्थान पर रहना पड़ा है। माधुरी गुप्ता गुरुवार को नामांकन करेंगी।
वहीं मारहरा पालिका परिषद से संतोष गुप्ता, जलेसर पालिका परिषद से संजीव राजा कुरैशी, अलीगंज नगर पंचायत से डॉ योगेंद्र पाल सिंह, जैथरा नगर पंचायत से संतोष कुमार कश्यप को, निधौली कला नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए शमशाद सलमानी को और राजा का रामपुर नगर पंचायत से योगेश वर्मा को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है।