{"_id":"59ff4c2b4f1c1b87698b9879","slug":"141509903403-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेते पुलिस का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेते पुलिस का वीडियो वायरल
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मारपीट के आरोप में पकड़े गए आरोपियों से रिश्वत लेते कोतवाली पुलिस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो वायरल करने वाला आरएसएस कार्यकर्ता वीडियो अधिकारियों तक साझा कर रहा है। मामले से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
गौरतलब है कि कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला भगीपुर में 27 अक्तूबर को दो पक्षों में मारपीट हुई थी। मामले में पुलिस ने जिला अस्पताल से चार लोगों को हिरासत में लिया था। पुलिस ने आरोपियों की तलाशी लेकर उनके पास मिले रुपये और अन्य सामान जमा कर लिया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुई क्लिप के माध्यम से बताया गया है कि अगले दिन पुलिस ने पकड़े गए जोगी, वरुण, सविता और उसके भाई देवऋषि को छोड़ दिया।
आरोप है कि जब दोनों भाईयों ने थाने में तैनात मुंशी से अपने जमा किए रुपये वापस मांगे, तो जोगी के रुपये कम और उसके भाई के 640 में से केवल 240 रुपये ही वापस किए। क्लिप पोस्ट करने वाले युवक ने बताया कि 240 रुपये भी पुलिस ने विनती करने पर लौटाए थे। इस तरह से कोतवाली नगर पुलिस ने तलाशी के जमा रुपयों में से रिश्वत लेकर लोगों को कोतवाली से छोड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं जानकारी होने पर कोतवाली में हड़कंप की स्थिति है।