{"_id":"59f8b8734f1c1bce538ba34a","slug":"141509472371-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में मासूम समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में मासूम समेत दो की मौत
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली/करहल (मैनपुरी)। थाना कुरावली और करहल क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया।
कुरावली थाना क्षेत्र में सोमवार शाम जनपद एटा के थाना पिलुआ के गांव नगला गदुआ निवासी नरेंद्र सिंह साली अनीता को बाइक से थाना क्षेत्र के गांव मनौना जा रहा था।
अपराह्न करीब तीन लौटते समय जीटी रोड पर एक पेट्रोल पंप के समीप ट्रक की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। देर रात आगरा ले जाते समय नरेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
इसी तरह करहल थाना क्षेत्र के सिरसागंज मार्ग पर गांव ककर्रा की पुलिया के समीप मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे में एक मासूम की मौत हो गई। मंगलवार की शाम को एक बाइक पर सवार दंपति तीन वर्षीय बच्चे के साथ कस्बे की ओर जा रहे थे। तभी डीसीएम से टक्कर लग गई।
हादसे में बाइक पर सवार तीन वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सैफई भेजा। वहीं दुर्घटना के बाद चालक डीसीएम छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने डीसीएम और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है।