{"_id":"59f60cfe4f1c1b7a548b9c85","slug":"141509297406-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग का एक अरब रुपये बिल बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग का एक अरब रुपये बिल बकाया
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
electricity demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बिजली विभाग का उपभोक्ताओं पर एक अरब रुपये बिल बकाया है। बकाया राजस्व वसूल करने के लिए विभाग ने अपनी तैयारी कर ली है। इस दौरान दोनों सर्किल के 10 बड़े बकाएदारों की सूची प्रमुख चौराहों पर भी विभाग द्वारा लगाई जाएगी।
जिले में बिजली बिल जमा नहीं होने से विभाग का उपभोक्ताओं पर एक अरब रुपया बकाया हो गया है। इसे देखते हुए विभाग ने बिल वसूली के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाने का निर्णय लिया है। आंकड़ों पर गौर करें तो विभाग का सिटी सर्किल में 30 करोड़ तथा देहात सर्किल में 70 करोड़ रुपया बकाया चल रहा है।
वसूली के लिए विभाग ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यही नहीं वसूली के लिए बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटकर बिजली चोरी करने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा बिल जमा करने का दबाव बनाने के लिए दोनों सर्किल के 10 बड़े बकाएदारों की सूची प्रमुख चौराहों पर लगाई जाएगी।
विज्ञापन
बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए विभाग बड़े बकाएदारों की आरसी जारी करेगा। आरसी काटकर बिल वसूल करने के लिए डीएम कार्यालय भेजी जाएगी। बिलों की वसूली नहीं होने पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। वहीं लाइन लॉस कम करने के लिए अब नियमित रूप से बिजली की जांच भी की जाएगी।
अधिशासी अभियंता उमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि बिजली चोरी रोकने तथा बिल वसूली के लिए विभाग द्वारा छापेमारी शुरू की गई है। 27 लाख रुपये बिल का बकाया होने पर एक कोल्ड स्टोरेज का कनेक्शन भी काटा गया है। जांच के दौरान कटिया डालकर और बिना बिजली बिल जमा किए बिजली चोरी करने के मामले सामने आ रहे हैं।