फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भाजपा मंडल कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

भाजपा मंडल कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Thu, 12 Oct 2017 11:53 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
भाजपा मंडल कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
भाजपाई - फोटो : amar ujala
मैनपुरी। भाजपा मैनपुरी मंडल कार्यकारिणी ने जिलाध्यक्ष को सामूहिक त्यागपत्र सौंपा है। त्यागपत्र में आरोप लगाया गया है कि प्रशासनिक अधिकारियों का रवैया कार्यकर्ताओं के प्रति असंतोषजनक है। कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष अहिवरन सिंह राजपूत के नेतृत्व में कार्यकारिणी के पदाधिकारी गुरुवार को मोहल्ला अवधनगर स्थित भाजपा अध्यक्ष आलोक गुप्ता के आवास पर पहुंचे। मंडल अध्यक्ष ने उनको कार्यकारिणी का सामूहिक त्यागपत्र सौंपा।
विज्ञापन


इसमें आरोप लगाया गया है कि पार्टी के हित में काम करने के बाद भी कार्यकर्ताओं की प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार उपेक्षा की जा रही है। अधिकारियों का व्यवहार असंतोषजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन



थाने से लेकर तहसील तक कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है। उनकी जायज बात तक नहीं सुनी जा रही है। मंडल स्तरीय पदाधिकारी इन हालातों में काम करने में खुद को असमर्थ पा रहे हैं।


इस मौके पर मंडल महामंत्री रवि पांडेय, देवेश चौहान, उपाध्यक्ष मनोज शाक्य, मुकेश राजपूत, आलोक पांडेय, संजयसिंह चौहान, मंडल मंत्री पहुंची लाल, सतीश राजपूत, लेखराज लोधी, शैलेंद्र सिंह राठौर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed