फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   किशोरी की होती थी पिटाई, मगर पेट दर्द से हुई मौत

किशोरी की होती थी पिटाई, मगर पेट दर्द से हुई मौत

Thu, 21 Sep 2017 12:45 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
किशोरी की होती थी पिटाई, मगर पेट दर्द से हुई मौत
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के ओम अपार्टमेंट में बीती रात हुई किशोरी की मौत पेटदर्द के चलते हुई लेकिन उसकी अक्सर पिटाई की जाती थी। यह लब्बोलुआब है पुलिस की जांच का जो अब कार्रवाई के लिए किशोरी के परिजनों की तहरीर का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के सियालकोट निवासी अभिजीत मुखर्जी स्थानीय गेल इंडिया में फोरमैन के पद पर तैनात है। वे पत्नी पूजा एवं एक वर्षीय बेटे के साथ थाना दक्षिण के ओम अपार्टमेंट में रहते थे। छह माह पूर्व पश्चिम बंगाल के हुवली थाना हरिपाल के निवासी शंभू धारा की 16 वर्षीय बेटी प्रियंका को घर पर काम कराने के उद्देश्य से लाए थे।
विज्ञापन


प्रियंका की तबियत सोमवार रात खराब हुई तो उसे उपचार के लिए अभिजीत मुखर्जी सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राइवेट ट्रामा सेंटर ले जाया गया। यहां से आगरा एसएन मेडिकल कालेज और वहां से प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। जहां किशोरी को मृत घोषित कर दिया गया। किशोरी की मौत होने के बाद शव को एंबुलेंस से पश्चिम बंगाल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक दक्षिण ने किशोरी की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि उसके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। परिजन तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक दक्षिण ने कहा कि जांच में सामने आया है कि अभिजीत मुखर्जी के घर रहने वाली किशोरी की पिटाई की जाती थी। कई बार उसके चीखने की आवाज सुनाई दी, लेकिन कोई विरोध नहीं करता था।


बाल कल्याण समिति/न्यायायिक सदस्य डा.जफर आलम ने कहा ओम अपार्टमेंट में किशोरी की मौत की सूचना मिलने पर जानकारी थाना दक्षिण पुलिस को दी थी। पुलिस ने किशोरी की मौत की पुष्टि की है। मौत हुई है तो पोस्टमार्टम कराना चाहिए। मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को समिति कहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed