फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   साड़ी कारीगर की गला काटकर हत्या, सिर पर भी किए गए वार

साड़ी कारीगर की गला काटकर हत्या, सिर पर भी किए गए वार

Thu, 31 Aug 2017 12:05 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
साड़ी कारीगर की गला काटकर हत्या, सिर पर भी किए गए वार
demo - फोटो : demo
मथुरा। एक साड़ी कारीगर की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। उसके सिर पर भी कई वार किए गए हैं। शव बुधवार की सुबह कारीगर के घर से महज 300 मीटर की दूरी पर बाजना पुल के नीचे रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला। मृतक के बड़े भाई ने किसी तरह की रंजिश से इंकार करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। परिजनों के अनुसार कारीगर रात को घर से निकला था।
विज्ञापन

थाना हाईवे के गांव देवीपुरा स्थित कृष्णाधाम कालोनी निवासी विष्णु गौतम (28) पुत्र भूरी सरस्वती कुंड स्थित आंचल साड़ी की फैक्ट्री में कारीगर था। मंगलवार की रात आठ बजे वह अपने घर से पैदल ही फैक्ट्री जाने के लिए निकला था। बुधवार की सुबह छह बजे टहलने निकले लोगों ने बाजना पुल के नीचे रेलवे लाइन के किनारे खून से लथपथ उसका शव देखा तो परिजनों को सूचित किया। कारीगर के पिता भूरी मौके पर पहुंचे तो बेटे का शव देख कर बदहवाश हो गए। उधर, मौके पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आसपास छानबीन की तो कुछ खास नहीं मिला। मृतक के बड़े भाई संजय गौतम ने रंजिश से इंकार किया है। प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद तिवारी का कहना है कि हत्यारे ने किसी धारदार हथियार से गला काटा है। सिर पर भी वार किए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला अवैध संबंधों का लग रहा है। जांच के बाद हकीकत सामने आएगी।
विज्ञापन



छोटे-छोटे बच्चे और पत्नी बेहाल
मथुरा। मृतक कारीगर के दोे बच्चे हैं। पांच वर्षीय बेटी लवी स्कूल जाती है। इसके अलावा चार वर्षीय एक बेटा राज है। विष्णु गौतम की मौत से पत्नी और बच्चों समेत पूरे परिवार का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed