फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दो और महिलाओं की काटी गई चोटी

दो और महिलाओं की काटी गई चोटी

Tue, 08 Aug 2017 12:06 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
दो और महिलाओं की काटी गई चोटी
महिला की चोटी काटी
मैनपुरी। करहल सहित बेवर क्षेत्र में दो और महिलाओं की चोटी कटने की घटनाएं सामने आईं हैं। लगातार हो रही चोटी कटने की घटनाओं से जिले में दहशत का माहौल बना हुआ है। देहात में चोटी कटने की घटनाओं से शहर में भी महिलाओं और युवतियों में अनजाना सा भय पैदा कर दिया है।
विज्ञापन


राजस्थान से शुरू हुआ चोटी कटने का सिलसिला जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो और महिलाओं की चोटी कटने से महिलाओं में दहशत का माहौल बना हुआ है। महिलाओें ने घरों के बाहर हल्दी के थापे लगाने शुरू कर दिए हैं। पुजारी मंदिरों के पुजारी, साधु, संत चोटी कटने के बाद अनहोनी की आशंका से निपटने के उपाय बताने लगे हैं।
विज्ञापन



करहल के किशनी रोड पर एसके साइंटिफिक स्कूल के पास रहने वाली महिला गुड़िया रविवार की रात सो रही थी। सोमवार की सुबह जागने पर जब वह घर की सफाई कर रही थी तभी उसे अपनी चोटी कटी पड़ी मिली तो वह दंग रह गई। उसने चोटी कटने की बात परिवारीजनों को बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होते ही पड़ोस की महिलाएं भी जुट गईं। बाद में गुड़िया ने परिवारीजनों की सलाह पर कटी हुई चोटी को पूजा घर में भगवान के सामने रखकर अपनी और परिवार की रक्षा करने की प्रार्थना की।


बेवर के नगला केहरी गांव की एक महिला रात को घर में सो रही थी। तभी उसकी चोटी कट गई। घटना की जानकारी सुबह जागने पर हुई। कटी चोटी देखते ही वह भयभीत होकर चीखने लगी। यही नहीं दहशत में उसे बुखार भी आ गया। घबराए परिवारीजन उसे इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed