{"_id":"598761864f1c1b0c148b4744","slug":"141502044550-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी की खाना बनाते तो किसी की सोते हुए कटी चोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी की खाना बनाते तो किसी की सोते हुए कटी चोटी
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। किसी की खाना बनाते वक्त तो किसी की सोते समय चोटी कटने की घटना सामने आई है। जिले में शनिवार की रात से लेकर रविवार की भोर तक एक किशोरी समेत चार महिलाओं की चोटी कट गई। इनमें एक की हालत बिगड़ गई है। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अब तक जिले में 49 महिलाएं और दो पुरुषों के साथ चोटी कटने की घटना हो चुकी है।
नंदगांव और बरसाना में चोटी कटने की घटनाएं थमने के बाद अब मांट क्षेत्र में सर्वाधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। शनिवार की देर रात को नगला सिरिया गांव निवासी त्रिवेणी देवी की चोटी सोते वक्त कट गई। त्रिवेणी के परिवारवालों ने बताया कि सुबह को जब वह सोकर उठी तो चोटी कटकर चारपाई पर एक साइड को पड़ी थी। वहीं मांट राजा मुहल्ला निवासी सत्तो की पत्नी सोरानी की चोटी खाना बनाते वक्त कट गई। रविवार की सुबह को वह अपनी रसोई में खाना बना रही थीं। अचानक चोटी कटकर गिर गई।
सोरानी की तबियत बिगड़ गई उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीसरी घटना टैंटीगांव में जग्गू की पत्नी सोमा के साथ हुई। सोमा भी जब सुबह को सोकर उठी तो चोटी कटी पड़ी थी। हल्ला मचा तो मुहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए थे। वहीं, गांव ठेनुआ निवासी दिनेश की 13 वर्षीय बेटी चंचल की भी चोटी कट गई। वह शनिवार की रात को परिवार वालों के साथ मकान की छत पर सो रही थी।