फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

Thu, 27 Jul 2017 11:33 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
bus accident
कासगंज।
विज्ञापन

ढोलना के ग्राम अथैया के निकट बुधवार देर रात्रि रोडवेज ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई और दूसरा युवक घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। हादसे के बाद पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया। बस के चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
कासगंज, बांकनेर निवासी दीपक (30) पुत्र पीतम सिंह अपने साथी राजीव सुरेश कुमार निवासी अथैया के साथ अपने गांव लौट रहा था। अथैया गांव से कासगंज सिकंदराराऊ मार्ग पर अथैया चौराहे के निकट एक रोडवेज बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई और राजीव गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर अथैया और बांकनेर के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। लगभग आधे घंटे तक जाम के हालात रहे। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल को चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने रोडवेज बस को अपनी कब्जे में ले लिया और तहरीर के आधार पर बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

मारुति कार खड़े ट्रक से टकराई तीन घायल
कासगंज। अथैया चौराहे पर जाम के दौरान एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार शिव सिंह पुत्र अतर सिह, हेमराज पुत्र मुख्तार सिंह, उधम सिंह पुत्र सरानाम निवासी पतलौनी, बल्देव मथुरा घायल हो गए। घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस पलटने से दो कर्मी घायल
कासगंज। सोरों के सासपुर के निकट सरकारी एंबुलेस पलट गई। हादसे में चालक शकील पुत्र सलीम निवासी अशोक नगर विजेंद्र पुत्र बांकेलाल निवासी जिला चिकित्सायल कासगंज घायल हो गए। दोनों बरेली के मरीज को छोड़कर लौट रहे थे। घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed