फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जिला पंचायत में भाजपा ने सपा का एक और किला ढहाया

जिला पंचायत में भाजपा ने सपा का एक और किला ढहाया

Fri, 21 Jul 2017 09:16 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत में भाजपा ने सपा का एक और किला ढहाया
भाजपा का लोगो
फिरोजाबाद। जिला पंचायत में गुरुवार को भाजपा ने सपा का एक और किला ढहा दिया। सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप यादव छोटू के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर भाजपा ने जीत की बाजी मारते हुए जिला पंचायत में तख्ता पलट कर दिया। अविश्वास प्रस्ताव के 33 में 24 सदस्यों ने पक्ष मतदान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष सहित नौ सदस्यों ने मतदान का बहिष्कार किया। सपा के सदस्यों के बहिष्कार की सूचना बाहर आते ही भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपाइयों ने जोश और उत्साह के साथ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


सिविल लाइंस (दबरई) स्थित जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए थे। जिला पंचायत की ओर जाने वाले सभी मार्गों को सील कर दिया था। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व उदय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव, एसडीएम जसराना रिजवान अहमद, डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार और सीओ शिकोहाबाद संजय वर्मा के साथ भारी पुलिस बल तैनात था। डीएम नेहा शर्मा एवं एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने व्यवस्थाओं को चेक किया।
विज्ञापन


जिला जज पीके सिंह की ओर से तैनात सिविल जज सीनियर डिवीजन निशांत देव के निर्देश पर प्रक्रिया को शुरू किया गया। 10:20 बजे सिरसागंज विधायक हरिओम यादव, एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, अवनींद्र यादव के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू सात सदस्यों को लेकर जुलूस के साथ पहुंचे। भीड़ को सहकारी बैंक के पास रोक दिया था। अंदर सदस्यों में अजय कुमार, मातादीन धनगर, अरुण कुमार, ब्रजेश उपाध्याय, ममता देवी, सुकुमार राय बंगाली, दुर्गपाल सिंह यादव (डीपी) गए। बाद में शकुंतला देवी यादव पहुंची। प्रशासन ने भीड़ हटाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद दूसरी ओर से भाजपा नेता जुलूस के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, लोकसभा पालक अश्वनी भारद्वाज, पूर्व मंत्री ठा.जयवीर सिंह,जसराना के पूर्व विधायक रामवीर यादव,पूर्व एएमए सुरेश यादव,नानकचंद्र अग्रवाल, सुनील टंडन,विधायक जसराना रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी, शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी नरायन यादव, सुमन मिश्रा, अरविंद्र पचौरी, देवेश भारद्वाज आदि मौजूद थे।

मतदान का किया बहिष्कार
अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 24 विपक्षी सदस्यों ने मतदान किया तथा जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू सहित नौ जिला पंचायत सदस्यों ने मतदान का बहिष्कार कर बाहर निकल आए। जीत की सूचना मिलते ही भाजपा खेमें में खुशी की लहर दौड़ गई।

पक्ष में इन सदस्यों ने किया मतदान
अमोल यादव, अनुजेश प्रताप यादव, सुल्तान सिंह यादव, रामसिया यादव, मीरा देवी यादव, अनिल प्रताप, ओमवती देवी, विनोद कुमार, रेखादेवी, आशा देवी, शोभा देवी, विजया धनगर, राकेश शंखवार, निर्मला देवी यादव, बबली राजपूत, सुनील प्रताप सिंह, कमलेश देवी, कायम सिंह, श्याम सिंह कठेरिया, विमल कुमार यादव, धर्मवीर सिंह, मंजू देवी, बबली, सियाराम।


छह सदस्यों को पड़ी हेल्पर की जरूरत
जिला पंचायत अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव में मतदान को अनिल प्रताप सिंह, ओमवती देवी, विनोद कुमार, रेखा देवी, आशा देवी एवं शोभा देवी को हैल्पर की जरूरत पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed