फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   व्यापारियों ने पूछा, पुराने स्टाक का क्या होगा

व्यापारियों ने पूछा, पुराने स्टाक का क्या होगा

Mon, 03 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने पूछा, पुराने स्टाक का क्या होगा
जबरन अपहरण की तहरीर लिखाए जाने का विरोध करते सपाई। - फोटो : अमर उजाला
फिराजाबाद। फिरोजाबाद ग्लास एक्सपोर्ट सप्लायर्स एसोसिएशन ने सोमवार को शिवम रेस्टोरेंट में जीएसटी पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें व्यापारियों ने एक्सपोर्ट के संबंध में आने वाली समस्याएं उठाईं।
विज्ञापन


सेमिनार में वाणिज्य कर विभाग के अफसर, चार्टर्ड एकाउंटेंट शामिल हुए। पवन अग्रवाल ने पूछा जीएसटी में बिल का परफार्मा कैसा होगा, उसमें बिलिंग कैसे होगी। सरवर साठी ने पूछा कि एक्सपोर्ट करने पर इनवॉइस और बिल कैंसिल करने का क्या प्रावधान रहेगा। कप्तान सिंह ने सवाल किया कि जो पुराना वेट का रिकार्ड है, वह कैसे वापस मिलेगा। आनंद अग्रवाल ने एच व सी फार्म की अनिवार्यता को समाप्त करने पर सवाल किया।
विज्ञापन


अरशद काजी ने पूछा जो पुराना स्टॉक निकल रहा है, उसका क्या होगा। इरफान अली ने स्टेट में तथा स्टेट से बाहर माल बेचने पर टैक्स के प्रावधान की जानकारी चाही। व्यापारियों के सवालों का जवाब डिप्टी कमिशभनर रमेशचंद्र द्विवेदी व सीए पवन अग्रवाल ने दिया। सेमिनार में विभाग की ओर वाणिज्य कर अधिकारी कृष्णमुरारी मिश्रा, ज्वाइंट कमिशभनर शिवप्रसाद, डिप्टी कमिश्नर उदय प्रताप, रमेशचंद्र द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीबों के लिए वरदान साबित होगी जीएसटी
फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सोमवार को बीएसएस गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल सत्यनगर में जीएसटी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा मौजूद रहे। मुख्य वक्ता भगवानदास शंखवार ने कहा कि जीएसटी गरीबों के लिए वरदान साबित होगी। इसमें घर की सभी खाने-पीने की चीजें सस्ती होंगी। सत्यवीर गुप्ता ने कहा कि जीएसटी से किसी को भयभीत होने की जरूरत नहीं है। सदर विधायक ने समस्या समाधान का आश्वासन दिया। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शैलेंद्र कुमार, बूथ अध्यक्ष डा. श्यामवीर सिंह द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर सुरेंद्र राजपूत, गेंदालाल राठौर, रामजीलाल, रनवीर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed