फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पानी को लेकर चले लाठी-डंडे

पानी को लेकर चले लाठी-डंडे

Mon, 26 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
पानी को लेकर चले लाठी-डंडे
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव इंदुमई में पानी भरने को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। मारपीट में मां-बेटी समेत तीन लोग घायल हो गए। वहीं अन्य स्थानों पर हुई मारपीट की घटना में दस लोग घायल हुए। घायलों का पुलिस ने डाक्टरी परीक्षण कराया।
विज्ञापन


मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव इंदुमई के इतवारीलाल और जैदान सिंह के परिवार की महिलाओं के बीच पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान इतवारीलाल और प्रेमलता तथा तारवती घायल हो गई। ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कर दिया।
विज्ञापन


थाना मक्खनपुर पहुंचे पीड़ितों ने पुलिस को घटना से अवगत कराने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। दक्षिण थाना क्षेत्र के नगला भाऊ में दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान लक्ष्मी, अंबिका, नारायन सिंह व अनिल घायल हो गए। वहीं करु, मुन्नी निवासी जगजीवन नगर रामगढ़ तथा विजय निवासी जाखई नारखी। आशीष पुत्र रुकमपाल, संतोष, धर्मेद्र टाकीज थाना उत्तर तथा शाहरुख और इमरान निवासी बिलालनगर छपरिया रामगढ़ घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed