फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   तहसीलदार ने अवैध कब्जेधारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई

तहसीलदार ने अवैध कब्जेधारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई

Wed, 21 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
तहसीलदार ने अवैध कब्जेधारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
शिकोहाबाद। तहसीलदार के आदेश पर बुधवार को देर रात तीन कब्जेदारों के खिलाफ अवैध कब्जा करने के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इससे पूर्व मंगलवार को भी दो सगे भाइयों के खिलाफ एफआइआर कराई थी।
विज्ञापन


अवैध कब्जेदारों के खिलाफ तहसील प्रशासन सख्त हो गया है। कई बार अवैध कब्जा हटवाने के बाबजूद दबंगों द्वारा कब्जा कर लेने की लगातार शिकायतें आ रही थीं। इस मामले में योगी सरकार के आदेश के बाद जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने सभी उप जिलाधिकारियों को अवैध कब्जा हटवाने तथा पट्टेदारों को नामपौतल कराकर दखल दिलाने के आदेश दिए। राजस्व टीम द्वारा मौके पर कब्जा जाकर नाप तौल कराई और गरीबों को पट्टे पर कब्जा दिलाया। लेकिन राजस्व टीम के जाने के बाद दबंगों ने राजस्व टीम द्वारा लगाई गई मुड्डी और मेड़ को काट कर खेत में मिला लिया। जब इसकी शिकायत प्रार्थी ध्रुव कुमार पुत्र राधेश्याम ने तहसीलदार से की।
विज्ञापन


इस पर तहसीलदार ने लेखपाल महावीर सिंह को जांच के लिए गांव फजल नगर भेजा। लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट में शिकायत कर्ता की जमीन पर दबंगों का कब्जा बताया। इस पर तहसीलदार नरेंद्र सिंह ने अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए। तहसीलदार के आदेश पर लेखपाल महावीर ने थाने में पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट कराई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया तहसीलदार के आदेश पर फजल नगर निवासी जगदीश, रामब्रेश पुत्र होरीलाल और रामसेवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकोहाबाद। घर के बाहर से चोरी हुई मैक्स जीप की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित दर.दर भटक रहा है। सोमवार को पीड़ित एसएसपी से मिला और एफआइआर दर्ज कराने की गुहार लगाई। मामला थाना क्षेत्र अंतर्गत मैनपुरी रोड स्थित ओमनगर का है। यहां निवासी विजय कुमार पुत्र राजाराम की मैक्स गाड़ी 17 जून को घर के बाहर खड़ी थी।


रात में अज्ञात चोर मैक्स गाड़ी संख्या यूपी 82 टी 3935 को चोरी कर ले गए। सुबह जब गाड़ी दरवाजे पर नहीं मिली तो खोजबीन की गई। कहीं पता न चलने पर पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी। आरोप है कि थाना पुलिस आज.कल करके उसको टहला रही हैए लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। सोमवार को पीड़ित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय से मिला और मैक्स चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी को दो दिन के अंदर एफआइआर कॉपी ले जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed