{"_id":"594018a54f1c1ba40a8b45f1","slug":"141497372837-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफेद हाथी बन गई एसटीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफेद हाथी बन गई एसटीपी
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। शहर की सीवर समस्या के समाधान की बातें तो बड़ी-बड़ी होती हैं लेकिन काम नहीं होता है। शहर में दो सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) कई वर्षों से बनी खड़ी हैं लेकिन अभी तक कनेक्शन नहीं हो रहे हैं।
गौरतलब है कि 2012-13 में सदरवन और मारुति एस्टेट रोड पर करोड़ों रुपये की लागत से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराया गया था। सदरवन एसटीपी के लिए विकास प्राधिकरण को खर्च करना पड़ा था और मारुति एस्टेट एसटीपी ‘जायका’ की मदद से बनी थी लेकिन दोनों ही एसटीपी किसी काम नहीं आ रही हैं।
सदरवन एसटीपी को चालू कर दिया जाए तो इससे शास्त्रीपुरम आवासीय योजना में सीवर की समस्या का समाधान हो सकता है। विकास प्राधिकरण ने जलकल विभाग को शास्त्रीपुरम की सीवर लाइनों को चालू करने का करार किया है लेकिन अभी तक लाइनें चालू नहीं हो सकी है। यदि इसी लाइन से आवास विकास परिषद की सिकंदरा योजना को भी जोड़ दिया तो यहां की समस्या भी हल हो सकती है लेकिन कोई काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन
मारुति एस्टेट एसटीपी से जयपुर हाउस, मानस नगर, मारुति एस्टेट, विनय नगर, पंचवटी, श्याम नगर, कलाकुंज, सुभाष नगर, मारुति एन्कलेव सहित कई कालोनियों की सीवर समस्या का समाधान हो सकता है लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नगर आयुक्त अरुण प्रकाश का कहना है कि जलकल विभाग और जल निगम के अधिकारियों के साथ वार्ता कर एसटीपी चालू कराने और कनेक्शन की योजना तैयार की जाएगी।