फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   14 year old boy burnt alive due to fire breaks in hut in etah

एटा में दर्दनाक हादसा: झोपड़ी में आग लगने से जिंदा जला 14 वर्षीय किशोर, पशुओं को बचाने में गई जान

Sun, 14 Nov 2021 05:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Nov 2021 05:46 PM IST
सार

14 साल का किशोरी आग लगने के बाद अपने पालतू पशुओं को बचाने के लिए झोपड़ी में घुस गया था। उसने पशुओं को खोलकर बचा लिया, लेकिन खुद आग की लपटों में घिर गया। जब ग्रामीण आग बुझा पाते, उसकी जलकर मौत हो गई। 

विज्ञापन
14 year old boy burnt alive due to fire breaks in hut in etah
किशोर के परिजन और उसका फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के मिरहची थाना क्षेत्र के गांव बुढैना में रविवार की सुबह झोपड़ी में आग लग गई। आग से पशुओं को बचाने के दौरान एक किशोर लपटों में घिरने से जिंदा जल गया। एक बकरी भी जलकर मर गई। झोपड़ी में आग लगने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन

 
गांव बुढ़ेना निवासी लेखराज के 14 वर्षीय पुत्र सोनू की आग की लपटों में घिरने के बाद जलकर मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 10 बजे अचानक मकान के सामने बनी झोपड़ी में आग लग गई थी। झोपड़ी में भैंस, गाय, बछिया और एक बकरी बंधी हुई थी। 
विज्ञापन


किशोर के ऊपर गिर गई थी जलती हई लकड़ी
आग लगने के बाद जानवर चिल्लाने लगे। इनको बचाने के लिए सोनू झोपड़ी में घुस गया। पशुओं को खोल दिया। जब वह बकरी को बचाने का प्रयास कर रहा था तभी झोपड़ी में लगी लकड़ी टूटकर उसके ऊपर गिर गई। आग ने सोनून को अपने आगोश में ले लिया। जिससे जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर सीओ सदर राघवेंद्र और तहसीलदार सीपी सिंह सहित मिरहची थाना प्रभारी गांव पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचानामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

घर का अकेला ही चिराग था सोनू 
ग्रामीणों ने बताया कि सोनू अपने घर का अकेला ही चिराग था। उसके कोई बहन भी नहीं है। माता-पिता ने बड़े ही लाड़ प्यार से उसे पाला था। बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
फायर बिग्रेड को नहीं दी सूचना 
झोपड़ी में जिस समय आग लगी उस समय किसी ने दमकल विभाग को सूचना ही नहीं दी। गांव के लोग आग बुझाने में लग गए। आग की सूचना डायल 112 पर दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 

सीओ सदर राघवेंद्र राठौर ने बताया कि आग लगने की सूचना डायल 112 पर आई थी। सूचना मिलते ही थाना मिरहची पुलिस को वहां भेजा गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। आग में किशोर और बकरी की जलकर मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed