{"_id":"69122295b575114a450abf94","slug":"14-players-selected-for-the-division-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-139330-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मंडल के लिए 14 खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मंडल के लिए 14 खिलाड़ियों का चयन
Mon, 10 Nov 2025 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। प्रदेश स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर महिला व पुरुष जूडो प्रतियोगिता के लिए सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम फरीदनगर में जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें 14 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए चयन किया गया।
उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि 13 से 15 नवंबर तक लखनऊ में राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन सोमवार को किया गया। विभिन्न भार वर्ग में ट्रायल हुआ। पुरुष वर्ग में 55 किग्रा में सुरेश कुमार, 58 क्रिग्रा में राहुल, 60 किग्रा में ध्रुव कुशवाह 66 किग्रा में अरन राजपूत, 71 किग्रा में वरुण कुमार, 73 किग्रा में तन्मय यादव, 81 किग्रा में प्रतीक का चयन हुआ। महिला वर्ग में 44 किग्रा में करिश्मा, 48 किग्रा में सलोनी 52 किग्रा में खुशबू, 57 किग्रा में भारती, 63 किग्रा में इशरत 70 किग्रा में महक, 78 किग्रा में कृतिका का चयन किया गया। यह खिलाड़ी 11 नवंबर को अलीगढ में आयोजित मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। इस दौरान शिल्पी, राजकुमार, पंकज कुमार, मुन्नालाल आदि मौजूद रहे।