फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   14 Corona patients found in residential complex of ISKCON temple vrindavan

Corona in Mathura: जन्माष्टमी से पहले इस्कॉन मंदिर में विदेशी भक्तों सहित 16 संक्रमित मिले

Tue, 11 Aug 2020 12:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Aug 2020 12:31 AM IST
सार

  • दो दिन पहले दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद लिए गए थे 165 के नमूने
  • नगर निगम ने परिसर को किया सैनिजाइज, आवासीय ब्लॉक सीज, प्रबंधन खामोश

विज्ञापन
14 Corona patients found in residential complex of ISKCON temple vrindavan
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले वृंदावन के रमणरेती क्षेत्र स्थित इंटरनेशनल संस्था इस्कॉन से जुड़े आवासीय परिसर में 16 कोरोना संक्रमित मिलने से खलबली मच गई है। दो दिन पहले यहां दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने आवासीय परिसर में रह रहे 165 लोगों के नमूने लिए थे।  इनमें 14 लोग संक्रमित पाए गए हैं। सोमवार की इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। 
विज्ञापन

 
पिछले दिनों इस्कॉन से जुड़े संत भक्तिचारु महाराज का निधन अमेरिका में हो गया था। रीति रिवाजों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार पश्चिम बंगाल में किया गया। इस दौरान उनके अंतिम दर्शन के लिए वृंदावन स्थित इस्कॉन मंदिर से कई लोग पश्चिम बंगाल गए थे। 
विज्ञापन



10 से 15 दिन पहले वहां से वृंदावन लौटे इन लोगों में दो लोग कोराना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद आवासीय भवन के संबंधित ब्लॉक को सील कर दिया गया। नगर निगम की टीम ने आवासीय परिसर के ब्लॉक को सील करने के बाद सैनिटाइज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

165 लोगों के नमूने लिए गए

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां पहुंच कर आवासीय परिसर में रह रहे 165 लोगों के नमूने लिए। इनमें अधिकांश विदेशी भक्त हैं। इनमें 14 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से संस्थान में खलबली मची हुई है। हालांकि इस संबंध में मंदिर प्रबंधन ने कुछ भी कहने से मना कर दिया है।

नगर निगम वृंदावन क्षेत्र के स्वच्छता निरीक्षक सुभाष सिंह ने बताया कि दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना पर संबंधित आवासीय परिसर को सैनिटाइज किया गया था । साथ ही कोरोना संक्रमित व्यक्तियों से जुड़े ब्लॉक को सील कर दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग के सहायक नोडल अधिकारी डॉ. मेघ श्याम गौतम ने बताया कि रमणरेती क्षेत्र में इस्कॉन संस्था से जुड़े आवासीय भवन में दो लोग पॉजिटिव मिलने के बाद सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 165 लोगों के नमूने लिए। इनमें 14 और की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी सूचना नगर निगम और पुलिस को दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed