Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   14 BLOs honored for outstanding work during the special revision drive

Agra News: विशेष पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 बीएलओ सम्मानित

Sun, 22 Nov 2026 02:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
14 BLOs honored for outstanding work during the special revision drive
बीएलओ सम्मानित
आगरा। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। बीएलओ की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने उनसे फील्ड के अनुभव भी जाने।
विज्ञापन

एक बीएलओ ने बताया कि जागरूकता के अभाव में कई लोग नाम दर्ज कराने में रुचि नहीं लेते। महिलाओं के फोटो न देने पर स्वयं फोटो खींचकर उनका पंजीकरण कराया गया। एक अन्य बीएलओ ने बताया कि लोगों में पंचायत और विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची एक ही होने की भ्रांति थी जिसे सूची पढ़कर दूर किया गया। परिवार के छूटे हुए नाम जोड़े गए।
विज्ञापन

सम्मानित होने वाले बीएलओ में आगरा उत्तर विधानसभा की भाग संख्या 341 से खजान सिंह, फतेहपुर सीकरी की भाग संख्या 36 से हरेराम शर्मा, 180 से इंदु, 321 से रिंकी गुप्ता व 87 से अंजली, बाह की भाग संख्या 142 से सुमित कुमार गौतम, फतेहाबाद की भाग संख्या 99 से संजीव कुमार, एतमादपुर की भाग संख्या 64 से रिजवान अब्बास, 132 से उमेश कुमार व 487 से संतोष कुमार, आगरा ग्रामीण की भाग संख्या 163 से सुरमिला देवी, आगरा दक्षिण की भाग संख्या 76 से शशि दुबे, खैरागढ़ की भाग संख्या 277 से सत्यभान सिंह, आगरा कैंट की भाग संख्या 203 से पंचप्रकाश दुबे शामिल रहे। इस दौरान एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान और एसडीएम नरेंद्र गंगवार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
संयुक्त सीईओ ने मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण
आगरा। लखनऊ से आईं संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी गरिमा स्वरूप ने शनिवार को विभिन्न मतदेय स्थलों का औचक निरीक्षण कर बीएलओ से संवाद किया। उन्होंने छावनी विधानसभा के बैपटिस्ट स्कूल, राजकीय इंटर कॉलेज, एमडी जैन और ऑल सेंट स्कूल आदि केंद्रों पर बीएलओ की उपस्थिति, पंजीकरण और डिजिटाइजेशन की प्रगति परखी। निर्धारित समय पर बूथ पर रहने, सभी पात्र नागरिकों का सत्यापन कर नाम जोड़ने और फाॅर्मों का समयबद्ध डिजिटाइजेशन करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed