फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   136 Trees to Be Cut for Agra-Aligarh Greenfield Expressway Supreme Court Approval to Ensure Tenfold Plantation

UP: आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर जल्द शुरू होगा काम, 136 पेड़ काटने की मिली अनुमति

Fri, 03 Oct 2025 10:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Oct 2025 10:09 AM IST
सार

आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। इस मार्ग में आने वाले 136 पेड़ों को काटने की अनुमति मिल गई है। 

विज्ञापन
136 Trees to Be Cut for Agra-Aligarh Greenfield Expressway Supreme Court Approval to Ensure Tenfold Plantation
एक्सप्रेस-वे। स्रोत-संवाद

विस्तार

अलीगढ़ से आगरा के बीच का सफर एक घंटे में पूरा करने के लिए प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए 136 पेड़ों को काटा जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट की केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (सीईसी) की टीम ने निरीक्षण कर काटे जाने वाले पेड़ों को चिह्नित कर लिया है। टीम अब अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद निर्माण एजेंसी काटे जाने वाले पेड़ों की संख्या से दस गुना पौधे लगाएगी। इसके बाद सीईसी दोबारा निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट को भी पेश करेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मिलने पर एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू होगा। 
विज्ञापन


एनएचएआई के परियोजना निदेशक संदीप यादव ने बताया कि फतेहाबाद क्षेत्र में प्रशासन ने पौधरोपण के लिए स्थान चिह्नित कर लिया है। पौधों को रोपने और उसके निरीक्षण के बाद मंजूरी मिलने पर दो कंपनियां अलीगढ़ और आगरा की तरफ से काम शुरू कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed