{"_id":"5cdd949ebdec22073706ca42","slug":"131558025374-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिकों के वोट के पोस्टल बैलेट का बार कोड किया जएगा स्कैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिकों के वोट के पोस्टल बैलेट का बार कोड किया जएगा स्कैन
विज्ञापन
पोस्टल बैलट से कर्मचारी डालेंगे वोट
कासगंज।
मतगणना की तैयारियों में प्रशासन जुटा हुआ है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना होगी। इस गणना के लिए ईवीएम मतगणना से अलग 10 टेबल लगाई जाएंगी। जिसकी निगरानी स्वयं जिलाधिकारी करेंगे। सबसे बड़ी बात है सैनिकों के वोट की प्रमाणिकता के लिए बैलेट पेपर का बार कोड कंप्यूटर सिस्टम पर स्कैन करने के बाद ही इन मतों की गणना होगी। जिलाधिकारी इन बैलेट पेपरों की गणना की निगरानी खुद करेंगे।
सरहद से सैनिकों के आ रहे पोस्टल बैलेट निर्वाचन विभाग में जमा हो रहे हैं। जिले के सरकारी वोटरों के पोस्टल बैलेट और सेना के पोस्टल बैलेट सबसे पहले गिने जाने हैं। स्थानीय कर्मचारियों के बैलेट की गिनती तो जल्दी हो जाएगी, लेकिन सर्विस वोटर के बैलेट पेपर की गणना बार कोड स्कैन के बाद ही पूरी हो सकेगी। इस बार सैनिक मतदाताओं को बैलेट पेपर आनलाइन भेजे गए थे। जिन्हें डाउनलोड करने के बाद मतदाताओं ने डाक से अपने मत भेजे हैं। सभी सर्विस पोस्टल बैलेट पर बार कोड दिया गया है। गिनती से पहले बार कोड स्कैन किया जाएगा। फिर आयोग की वेबसाइट प्रमाणिकता करेगी उसके बाद बैलेट गिनती में आएगा।
आंकड़े की नजर से-
- 23 मई को सुबह 8 बजे से होगी मतगणना।
- 2000 से अधिक पोस्टल बैलेट आ चुके सरहद से।
- 42 टेबल पर होगी ईवीएम से मतगणना।
- 10 टेबलों पर गिने जाएंगे पोस्टल बैलेट।
- बार कोड स्कैन के बाद ही सर्विस वोटर का बैलेट गणना में शामिल होगा। 10 टेबल पोस्ट बैलेट गणना के लिए अलग से लगाई जाएंगी। मैं स्वयं पोस्टल बैलेट गणना की निगरानी करूंगा। चंद्र प्रकाश सिंह, जिलाधिकारी।