{"_id":"5cd30e52bdec22073d799070","slug":"131557335634-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर लाइन बनी सड़कों के निर्माण में बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर लाइन बनी सड़कों के निर्माण में बाधा
विज्ञापन
21 करोड़ से होगा सीवर और पेयजल संयोजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टा। शहर में सीवर लाइन सड़कों के निर्माण में बाधा बन रही है। सीवर लाइन डालने के लिए हो रही खुदाई के चलते शहर की सड़कों का हाल बिगड़ता जा रहा है। वहीं पालिका भी इसका फायदा उठाकर निर्माण कार्य को टाल रही है। आए दिन इन मार्गों से गुजरने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है, लेकिन पालिका ने मार्गों को दुरुस्त करने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है।
ठंडी सड़क मार्ग
शहर के प्रमुख मार्ग पर स्थित पटियाली गेट पर इन दिनों सीवर लाइन का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते पूरी सड़क को खोद दिया गया है। इसके चलते मार्ग बाधित होने के साथ पीपल अड्डा और नन्नूमल चौराहा तक पूरा मार्ग क्षतिग्रस्त है। हालांकि पालिका मार्ग के निर्माण को टेंडर प्रक्रिया पूरी कर चुकी है, लेकिन सीवर लाइन के चलते काम शुरू नहीं हुआ है।
गांधी मार्केट
शहर के गांधी मार्केट का हाल भी पूरी तरह से बदहाल है। यहां भी सीवर लाइन निर्माण कार्य ने सड़क को जर्जर कर दिया है। हालांकि निर्माण कार्य के बाद मिट्टी डालकर सड़क को सही करने का प्रयास जल निगम ने किया है, लेकिन गड्ढ़ों का आलम दुश्वारी बढ़ा रहा है। पिछले दिनों एक एंबुलेंस यहां फंस चुकी है। साथ ही कई लोग घायल हो चुके हैं, लेकिन पालिका निर्माण को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
मेहता पार्क-कैलाश गंज मार्ग
मेहता पार्क से कैलाश गंज जाने वाले मार्ग का आलम भी कुछ ऐसा ही है। यहां सीवर लाइन का निर्माण होने के बाद जल निगम ने समतलीकरण कराकर मिट्टी डाल दी है, लेकिन पालिका ने सड़क को दुरुस्त नहीं कराया है। इसके लिए भी टेंडर हो चुके हैं, लेकिन आचार संहिता के चलते निर्माण अटक गया।
लोग कहते हैं
सीवर लाइन निर्माण के चलते सड़कें टूट रही हैं। ऐसे में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जावेद नईम
जगह-जगह काम चलने से सड़कें नहीं बन सकती, लेकिन पालिका वैकल्पिक व्यवस्था कराकर जनता को राहत दे सकती है।
कुश वार्ष्णेय
सड़केें जर्जर होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन पालिका सड़कों के दुरस्तीकरण को लेकर बेपरवाह है।
जितेंद्र कुमार
शहर में पालिका को निर्माण कार्य चलने तक वैकल्पिक इंतजाम कर देने चाहिए, ताकि लोगों को दिक्कत न हो।
शहबाज खान