{"_id":"5cc9c773bdec2207114be891","slug":"131556727667-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुदिती के सात छात्रों ने जेईई मेंस में पाई सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुदिती के सात छात्रों ने जेईई मेंस में पाई सफलता
विज्ञापन
जेईई मेंस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सुदिती ग्लोबल एकेडमी से 12वीं कक्षा पास करने वाले सात छात्रों ने जेईई मेंस परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है। इन छात्रों को कॉलेज में प्रबंधतंत्र ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राममोहन ने बताया कि छात्र पुलकित ने 96 प्रतिशत, सोनू राजपूत ने 93.8 प्रतिशत, नवनीत ने 92.2 प्रतिशत, शिवमंगल सिंह तोमर ने 90 प्रतिशत, सौम्या यादव ने 85 प्रतिशत, अभिषेक राजपूत ने 85 प्रतिशत एवं योगेश ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने जिले, विद्यालय एवं माता-पिता का नाम रोशन किया।
जेईई मेंस की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर चयनित होने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय स्टाफ व प्रबंधक ने मिष्ठान खिलाकर हार्दिक बधाई दीं। डॉ. राम मोहन ने कहा कि सफलता ऐसे ही विद्यार्थियों को प्राप्त होती है जो पूर्ण रूप से कटिबद्ध होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए कठिन परिश्रम करते हैं। प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन, प्रबंध निदेशक लव मोहन, एकेडमिक प्रधानाचार्य राहुल धामा, कैंपस कोऑर्डीनेटर अलका दुबे, दीपक उपाध्याय, अजित सिंह आदि ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए सम्मानित किया।