फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   मतदान में व्यवधान नहीं होगा बर्दाश्त, चाहें गोली ही क्यों न चलानी पड़े: डीएम

मतदान में व्यवधान नहीं होगा बर्दाश्त, चाहें गोली ही क्यों न चलानी पड़े: डीएम

Sun, 21 Apr 2019 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
मतदान में व्यवधान नहीं होगा बर्दाश्त, चाहें गोली ही क्यों न चलानी पड़े:  डीएम
मतदान में व्यवधान नहीं होगा बर्दाश्त, चाहें गोली ही क्यों न चलानी पड़े: डीएम - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। लोकसभा निर्वाचन के लिए पुलिस लाइन में रविवार की सायं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने सुरक्षा बलों को मतदान व्यवस्था के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किए। दोनों ही अधिकारियों ने ब्रीफिंग के दौरान स्पष्ट किया कि यदि कोई भी ईवीएम को नुकसान, लूटपाट करने की कोशिश करता है या मतदान कर्मी पर किसी भी तरह का हमला करता है तो सुरक्षा बल सख्ती से निपटें और जरूरत पड़ने पर गोली चलाने में न चूकें।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि सुरक्षा बल, पुलिसकर्मी अपना व्यवहार व आचरण अच्छा रखें। कर्तव्य पालन के दौरान विनम्र व दृढ़ रहें। कार्रवाई में निष्पक्षता दिखनी चाहिए। सभी लोग चुनाव के नियमों का भलीभांति अध्ययन करें। समय से मतदान शुरू हो।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि सुरक्षाबलों और सरकारी कर्मियों को पूरी तरह से निष्पक्ष रहना है। किसी के भी आतिथ्य को स्वीकार नहीं करना है। किसी से बातचीत में भी सतर्कता बरतें। सभी कर्मचारी अपने साथ वरिष्ठ अधिकारियों व कंट्रोल रूम के नंबर अवश्य रखें। जिससे तत्काल सूचनाओं का आदान प्रदान हो सके। अपर पुलिस अधीक्षक डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed