{"_id":"5bfd6c44bdec224166059929","slug":"131543334980-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दिल्ली धर्मसंसद को करेंगे कूच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दिल्ली धर्मसंसद को करेंगे कूच
Updated Tue, 27 Nov 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
अब दिल्ली धर्मसंसद को करेंगे कूच
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज/ सोरों। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दिल्ली में होने वाली धर्म संसद में शामिल होने के लिए जिले में भी लगातार बैठकों का दौर जारी है। विभिन्न संगठन लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
लघु उद्योग भारती की बैठक में मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक अरुण ने कहा कि हर देश का अपना राष्ट्रीय चरित्र होता है। भारत का राष्ट्रीय चरित्र धार्मिकता है। अगर सर्वोच्च न्यायालय हमारी संवेदनाओं को नहीं समझ सकता, तो हम भी और धैर्य नहीं रख सकते। मंदिर तो बनकर ही रहेगा, चाहे कोर्ट के आदेश से बने या फिर अध्यादेश से। 9 दिसंबर को दिल्ली में धर्मसभा रखी गई है। इसमें धर्मसभा में मंदिर निर्माण के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। ब्रज मंडल सह संयोजक अंमापुर विधान सभा प्रभारी गौरीशंकर शर्मा ने कहा कि दिल्ली की धर्म संसद में लघु उद्योग भारती के सदस्य एवं व्यापारी भी हिस्सा लेंगे। जिला अध्यक्ष सुबोध अग्रवाल, महासचिव अमलेंदु, सुधीर शर्मा, अमित वशिष्ठ, आयुष वशिष्ठ, भवानी शर्मा रहे।
तीर्थ नगरी में नगरपालिका बारात घर में विहिप व हिंदूवादी संगठनों की बैठक का आयोजन किया गया। 1500 कार्यकर्ताओं के धर्म संसद में शामिल होने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
बैठक का शुभारंभ आरएसएस के विभाग प्रचारक अरुण ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि सरकार पर दबाव बनाने के लिए 9 दिसंबर को सभी राम भक्त दिल्ली चलें। विभाग बौद्धिक प्रमुुख डा. राधाकृष्ण दीक्षित ने कहा कि हिंदूवादी संगठन प्रभात फेरी निकालकर, अपने मोहल्लों में चौपाल लगाकर, हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ का आयोजन कर रामभक्तों को जागृृत करें। विहिप जिला उपाध्यक्ष कालीचरन माफीदार, जिला धर्मसभा संयोजक संजीव यदुुवंशी, सह जिला कार्यवाह शिवांशु दुबे, नगर संघ चालक डा. एनपी सिह हल्दिया, रामप्रकाश महेरे, अमित मिश्र, सुुनील तिवारी, अमित अग्रवाल, जयकिशन तिवारी, सविता रानी, नम्रता त्रिवेदी, अंशुल बडग़ैंया, अनुराग गिरि, अनुुुज गिरि, मनोज भारद्वाज, आशुतोष त्रिवेदी, आदित्य काकोरिया, कैलाश मिश्र आदि मौजूद रहे।
जिले में चल रहा है अलर्ट
कासगंज। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हिंदूवादी संगठनों की धर्म संसद के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। अयोध्या में होने वाली धर्म संसद के पहले से ही जनपद भर में विशेष सतर्कता रखी जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों आदि पर विशेष नजर रखी जा रही है।
अयोध्या मामले को लेकर जिले में पूरी तरह से अलर्ट है। जनपद भर में पूरी नजर रखी जा रही है। सुुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया है। अशोक कुमार शुक्ल एसपी
विश्व हिंदू परिषद ने समन्वयक व संयोजकों की सूची की जारी
कासगंज। दिल्ली में आयोजित 9 दिसंबर को धर्मसभा को सफल बनाने के लिए विहिप ने खंड स्तर पर समन्वयक व संयोजक घोषित कर सूची जारी की है। इनकी बुधवार को सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज अमांपुर रोड पर होगी।
जिला समन्वयक संजीव सिंह यदुवंशी एडवोकेट ने बताया कि कासगंज विधान सभा क्षेत्र का समन्वयक अमलेंदु शर्मा, अमांपुर का समन्वयक दीपराज माहेश्वरी, पटियाली का समन्वयक रमन बनाया गया है। वहीं कासगंज नगर का समन्वयक कौशल साहू, नरेश, जुगेंद्र, कासगंज खंड का समन्वयक डोरीलाल, डा. नंदन, अशोक, सोरों और सोरों देहात का समन्वयक अमित अनाड़ी को बताया है। सहावर का समन्वयक पवन साहू को, अमांपुर का समन्वयक जागन सिंह सोलंकी को, सिढ़पुरा का समन्वयक डा. मुकेश सोलंकी को, गंजडुंडवारा नगर का समन्वयक अनिल कुमार को, गंजडुंडवारा खंड डा. नरेंद्र सिंह परमार को, पटियाली का समन्वयक रीतेश मिश्रा एवं मोहनपुर का समन्वयक अतुल महाजन को बनाया गया है। इसके अतिरिक्त 40 संयोजक भी नियुक्त किए गए हैं।