फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   घर बैठे 59 मिनट में मिलेगा एक करोड़ तक ऋण

घर बैठे 59 मिनट में मिलेगा एक करोड़ तक ऋण

Sat, 03 Nov 2018 12:15 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
घर बैठे 59 मिनट में मिलेगा एक करोड़ तक  ऋण
फिरोजाबाद। एमएसएमई योजना के तहत शुक्रवार को पालीवाल हॉल में केंद्रीय ग्रामीण एवं किसान कल्याण मंत्री कृष्णा राज, विशिष्ट अतिथि सूबे में कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सहिं बघेल, प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी ने सीएलपी (कांट्रेक्ट लैस लेंडिंग प्लेटफार्म) योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के लाइव कार्यक्रम का हॉल में दिखाया गया।
विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक की अग्रणी बैंक शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय ग्रामीण एवं किसान कल्याण मंत्री कृष्णा राज ने कहा कि आज का दिन बहुत ही शुभ है। आज देश के प्रधानमंत्री 100 शहरों में एमएसएमई का शुभारंभ करने जा रहे हैं। पहले उद्यमियों को ऋण लेने के लिए बैंकों के चक्कर काटने पड़ते थे। अब सीएलपी योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के मात्र 59 मिनट में ऋण स्वीकृत हो जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश से विलुप्त होते कौशल को बढ़ावा देने के लिए कौशल विकास कार्यक्रम शुरू किया, जिसमें 450 से अधिक सेक्टर में लोगों को प्रशिक्षित कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया। देश का 70 फीसदी बजट गरीबों की योजनाओं पर खर्च किया जा रहा है, जिससे वह सम्मान के साथ अपना कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने सड़कों से गांवों को जोड़ा। हर घर बिजली सौभाग्य योजना से गांव जगमगा रहे हैं। गरीबों के स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान योजना लागू की। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद का कांच उद्योग लगातार तरक्की करे, इसके लिए भी सरकार कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विज्ञान भवन नई दिल्ली से एमएसएमई योजना के तहत सीएलपी योजना का शुभारंभ कर रहे हैं।

इससे युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने में काफी मदद मिलेगी। प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने समाज के हर वर्ग को मजबूत करने के लिए तमाम योजनाएं लागू की हैं। एमएसएमई योजना के तहत 10 लाख से एक करोड़ तक ऋण मिलेगा। संचालन नेहरू युवा केंद्र के राज्य प्रशिक्षक योगेश शर्मा ने किया।


कार्यक्रम में सदर विधायक मनीष असीजा, शिकोहाबाद डा. मुकेश वर्मा, डीएम नेहा शर्मा, सीडीओ नेहा जैन, एडीएम अतुल सिंह, एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह, सीएमओ डा. एसके दीक्षित, एसबीआई के महाप्रबंधक प्रभात कुमार मिश्रा, एलडीएम एसके खंडलेवाल, उपायुक्त उद्योग शरद टंडन, सहायक श्रमायुक्त राजीव कुमार सिंह, प्रदूषण बोर्ड के प्रभारी अधिकारी पीपी श्रीवास्तव, उद्यमी देवीचरन अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, राजीव अग्रवाल, दीपक जैन मुख्य रुप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed