{"_id":"5bc76d57bdec22699d5ac392","slug":"131539796311-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौहार्द सद्भाव एवं साहस का संदेश देने निकली साइकिल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौहार्द सद्भाव एवं साहस का संदेश देने निकली साइकिल रैली
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
सौहार्द सद्भाव एवं साहस का संदेश देने निकली साइकिल रैली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
जाट रेजीमेंट केंद्र का 10 सदस्यीय दल मेजर रूपेश कुमार के नेतृत्व में 642 किलोमीटर लंबे साइकिल रैली अभियान हेतु बरेली से नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ। यह रैली चार राज्यों से होकर गुजरेगी। जिलाधिकारी आरपी सिंह ने बुधवार को यहां माल गोदाम रोड स्थित गेस्ट हाउस से झंडी दिखा कर साइकिल रैली को आगे के लिए रवाना किया।
साइकिल रैली प्रति वर्ष 27 अक्तूबर को मनाने वाले पैदल सेना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जाती है। 71 वर्ष पूर्व आज के ही के दिन भारतीय सेना कश्मीर घाटी को घुसपैठियों की लूटमार तथा विध्वंश से बचाने के लिए पहली बार श्रीनगर के हवाई अड्डे पर उतरी थी। पैदल सेना द्वारा की गई इस वीरता पूर्ण कार्रवाई की स्मृति में 27 अक्तूबर को पैदल सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। रैली अभियान बदायूं, कासगंज, अलीगढ़, आगरा, मथुरा तथा पलवल नगरों से गुजरते हुए इंडिया गेट नई दिल्ली जाकर समाप्त होगा। मंगलवार को एक भव्य समारोह में बरेली से इस अभियान दल को ब्रिगेडियर इंद्रजीत सिंह शौर्य चक्र, सेना मेडल, कमांडेंट जाट रेजीमेंट केंद्र ने ध्वज दिखाकर रवाना किया। इस अभियान को स्कूली बच्चों ने अत्यधिक सराहा।