फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बेटी ने में मां व प्रेमी के खिलाफ क्यों दर्ज कराई एफआईआर

बेटी ने में मां व प्रेमी के खिलाफ क्यों दर्ज कराई एफआईआर

Mon, 03 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
बेटी ने में मां व प्रेमी के खिलाफ क्यों दर्ज कराई एफआईआर
FIR
सहावर। बढ़ारी खुर्द नहर में पांच दिन पूर्व मिले ग्रामीण के शव के मामले में नया मोड़ आ गया है। उसकी बेटी ने अपनी मां व प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नेम सिंह निवासी वढ़वारी खुर्द 29 अगस्त से लापता चल रहा था। उसका शव 30 अगस्त को बढ़ारी खुर्द नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शव पर धारदार हथियार से हमले के निशान पाए गए जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही थी। अगले दिन उसकी शिनाख्त होने पर शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में उसकी विवाहित बेटी स्वाती ने अपनी मां वसुधा देवी व उसके प्रेमी मुकेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बेटी का कहना है कि मुकेश पांच साल से घर पर ही रह रहा था। उसको लेकर परिवार में कई बार झगड़ा भी हुआ, लेकिन उसकी मां मुकेश केा घर से अलग करने को तैयार नहीं हुई। उसने आरोप लगाया है कि उसकी मां व मुकेश के बीच अवैध संबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed