फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पांच सितंबर को होगा ‘निधि आपके निकट’

पांच सितंबर को होगा ‘निधि आपके निकट’

Mon, 27 Aug 2018 09:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 27 Aug 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
पांच सितंबर को होगा ‘निधि आपके निकट’
ईपीएफ - फोटो : demo pics
आगरा में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा शिकायतों की सुनवाई के लिए लोक अदालत ‘निधि आपके निकट’ का आयोजन 5 सितंबर को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक फिरोजाबाद क्लब, फिरोजाबाद में किया जाएगा। 10 सितंबर को ‘निधि आपके निकट’ का आयोजन आगरा में किया जाएगा, जिसमें भविष्य निधि सदस्यों की शिकायतों की सुनवाई क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त तथा अन्य अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन


पीएफ असिस्टेंट कमिश्नर रवींद्र कुमार ने बताया कि ‘निधि आपके निकट’ में भविष्य निधि सदस्यों को उनकी भविष्य निधि देय भुगतान, पेंशन, जन्म तिथि, नाम, पिता का नाम आदि ठीक करने, नियोक्ताओं द्वारा अंशदान काटकर, जमा न करने, सदस्यता उपलब्ध न कराने आदि की समस्याओं का समाधान किया जाएगा, वहीं योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। आगरा क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी भविष्य निधि अंशदाता अपनी शिकायतें लिफाफे में बंद कर उसके ऊपर ‘निधि आपके निकट’ अंकित कर संजय प्लेस कार्यालय में 31 अगस्त तक जमा करा सकते हैं या उसी दिन कार्यक्रम में भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed