{"_id":"5b5ca75e4f1c1b8f568b6f35","slug":"131532798814-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली बैठक में खुली सरकारी योजनाओं की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुली बैठक में खुली सरकारी योजनाओं की पोल
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खुली बैठक में खुली सरकारी योजनाओं की पोल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कहीं पेंशन, तो कहीं आवास, कहीं शौचालय। किसी को राशन कार्ड मिलने की दरकार थी, तो कोई छत मिलने की आस में बैठा था। अधिकारियों की गाड़ियोंों का गांव में पहुंचना शुरू हुआ, तो गांव वाले प्राथमिक स्कूलों की ओर दौड़ लगाने लगे। खुली बैठक में खुले तौर पर उनकी शिकायतों और मांगों को पूरा किया गया। कई जगहों पर शिकायतों के बीच नोंक-झोंक भी हुई, तो कई जगहों पर अपात्रों को मिल रही योजनाओं की पोल भी खुली। शनिवार को शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में शुरू हुई खुली बैठकों में 288 अधिकारियों ने योजनाओं की हकीकत सामने आई। इस दौरान योजनाओं से वंचित लोगों को जोड़ने का काम किया गया। वहीं अमर उजाला टीम ने जिले में जगह-जगह खुली बैठकों की पड़ताल की। पढ़िए रिपोर्ट...
अलीपुर में अपात्रों को बांटे आवास
अलीगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत अलीपुर में खुली बैठक में डीएम अमित किशोर पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं से जुड़ने के लिए कहा। करीब पांच मिनट बाद डीएम गांव से चले आए। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास में अपात्रों को लाभ दिए जाने का मुद्दा उठाया। जिस पर समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार, बीडीओ आरके शुक्ला ने जांच कर अपात्रों से वसूली कराने का आश्वासन दिया। गांव में शौचालय निर्माण का अनुदान नहीं मिलने के मामले भी उठे।
तिसार में छाया गंदगी का मुद्दा
अवागढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत तिसार में पशुधन प्रसार अधिकारी रविशेखर सिंह के नेतृत्व में बैठक हुई। कहने को बैठक में महज 40-50 ग्रामीण ही थे। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में सफाईकर्मी नहीं आने और नाली निर्माण नहीं होने से घरों में गंदा पानी घुसने की शिकायत की। इसके बाद गांव में तुरंत सफाई कार्य शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
पिदौरा में उठा पेंशन का मुद्दा
मारहरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिदौरा में पेंशन को लेकर लोगों ने जमकर शिकायत की। नोडल अधिकारी पशुधन प्रसार अधिकारी अरविंद वर्धन की मौजूदगी में ग्रामीणों ने आवास नहीं मिलने की शिकायत की। मामले को लेकर ग्रामीणों की सचिव से नोक-झोंक भी हुई। अधिकारी ने मामले को शांत कराकर जांच का आश्वासन दिया। वहीं सराय जरेलिया में पशुधन प्रसार अधिकारी सुनील कुमार की मौजूदगी में बैठक हुई। मारहरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत खकरई में राशन कार्ड नहीं मिलने की समस्याएं सबसे ज्यादा थीं। इस दौरान जेई आरईडी शिव प्रताप सिंह ने सचिव को पात्रों का नाम लिस्ट में जोड़ने के निर्देश दिए।
देर से शुरू हुई बैठकें
जिले की तमाम ग्राम पंचायतों में बैठकें देर से शुरू हुईं। ककरावली में अधिकारी तहसीलदार न्यायिक दुर्गेश यादव आधा घंटा लेट पहुंचे, तो बघौली और सरानी में भी बैठक देर से शुरू हुई। अधिकारियों का इंतजार करते हुए तमाम ग्रामीण लौट गए।
इन गांवों में भी हुई बैठकें
शनिवार को चमकरी में पीओ डूडा सुभाषवीर राजपूत, घिलौआ में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विकेंद्र सिंह, आसपुर में डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, पिलुआ और मलावन में सीडीओ उग्रसेन पांडेय की मौजूदगी में बैठक हुई। जहां योजनाओं से वंचितों को जोड़ने का काम किया गया।