{"_id":"5b58b5a84f1c1b19208b6b88","slug":"131532540328-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी युग में भगवामय हुए जिला अस्पताल के वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी युग में भगवामय हुए जिला अस्पताल के वार्ड
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बेशक प्रदेश के मुखिया अपना दौरा कर लखनऊ पहुंच गए हो। मगर अभी भी जिला अस्पताल पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी की याद ताजा हो रही है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी से लेकर सर्जिकल वार्ड तक के बिस्तरों की चादर भगवान रंग की देखने को मिल रही है। हालांकि अभी तक जिला अस्पताल में विस्तरों पर चादर सफेद रंग की ही देखी जाती थी। भगवान रंग की चादर जिला अस्पताल में चर्चा का विषय बनी हुई है।
दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 जुलाई की शाम एटा पहुंचे। इस दौरान कयास लगाए जा रहे थे कि योगी जिला अस्पताल का निरीक्षण कर सकते हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से युद्ध स्तर पर तैयारी की गई थी। आलम यह था कि रात ही रात में जिला अस्पताल में दिखने वाली गंदगी गायव हो गई थी। इतना ही नहीं जिला अस्पताल के वार्डों में पड़े बिस्तरों पर भगवा रंग की चादर बिछा दी गई थी। हालांकि योगी आदित्यानाथ जिला अस्पताल का निरीक्षण किए बिना ही एटा से लौट गए। इसके बाद सभी स्वास्थ्य और प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस तो ली। मगर वार्डों में बिछाई गई भगवा रंग की चादर आज भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एटा आगमन की यादों को ताजा किए हुए है। बुधवार को दवा लेने पहुंचे मरीजों में इमरजेंसी वार्ड के बिस्तरों पर बिछी नई चादरों को देखकर तरह तरह की चर्चा हो रही थी। लोगों का कहना था कि मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए उनके पसंदीदा भगवान रंग की चादर अस्पताल में बिछा दी गई थी। हालांकि भगवा रंग के रंग की चादर सिर्फ इमरजेंसी और सर्जिकल वार्ड में ही देखने को मिली। बाकी अन्य वार्डों में सफेद रंग की ही चादर बिछी हुई थी।